Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2022

Box Office 'विक्रांत रोणा' बनाम 'एक विलेन रिटर्न्स', कौन सी फिल्म करेगी बॉक्स ऑफिस पर कमाल?

हर शुक्रवार को फिल्म रिलीज होती है कुछ दर्शकों को पसंद आती है तो कुछ औंधे मुंह गिरती है। देखा जाए तो बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। पिछले शुक्रवार को रणबीर कपूर की 'शमशेरा' रिलीज हुई थी। इस फिल्म का ट्रेलर जितना बढ़िया था, फिल्म उतनी अच्छी नहीं निकली, इसीलिए दर्शकों ने इसे नकार दिया। रणबीर कपूर ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनकी फिल्म का ये हश्न होने वाला है। अब इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' और किच्चा सुदीप व जैकलीन फर्नांडिज की फिल्म 'विक्रांत रोणा' रिलीज हो गई है। एक विलेन रिटर्न्स करीब आठ साल पहले आई श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ कपूर की फिल्म एक था विलेन का सीक्वल है। वहीं 'विक्रांत रोणा'  पैन इंडिया फिल्म है।  जहां जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स मोहित सूरी के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म के प्रमोशन में मेकर्स ने अपनी पूरी जान लगा दी, ताकि फिल्म ओपनिंग डे पर बढ़िया कमाई कर सके। इस फिल्म में दिशा पाटनी औ...

राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री पायलट का पावर कंट्रोल, एक तीर से छोड़ कई निशाने- जीएसटी, महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

संसद में जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है यह हंगामा महंगाई बेरोजगारी के मुद्दे पर नहीं बल्कि यह हंगामा कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान पर है। अधीर रंजन चौधरी ने  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कह कर संबोधित किया था। तभी से बीजेपी ने उनपर निशाना साधना शुरू कर दिया था. हांलाकि, अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में की गई टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा कि "उनके मुंह से निकल गया। जिसका उन्हें बेहद खेद है"। साथ ही अधीर रंजन ने कहा "बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वह इसे उठा रही है"। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार संसद में  जीएसटी, महंगाई, चीन का सीमा पर अतिक्रमण, बेरोजगारी के मुद्दों पर चर्चा करने से बचना चाहती है और जल्दबाजी में विपक्ष के लोगों को सदन से हटाकर विधेयक पारित करवाना चाहती है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अमर्यादित व्यवहार की निंदा भी की। पायलट ने कहा, ‘‘ अगर पूरा बहुमत आपके (केन्द्र सरकार के पास) है तो आपको चर...

भारत तो बदला लेकिन भारतीयों की सोच नहीं बदली, ऐसी गंदी सोच ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी नहीं छोड़ा।

देश का राष्ट्रपति और उसका सम्मान सर्वोपरि है और इस सम्मान  के साथ कभी समझोता नहीं किया जा सकता है। क्योंकि एक देश की आन बान शान सब राष्ट्रपति से है लेकिन जब जब राष्ट्रपति के अपमान की बात आती है तो हर भारतीय का खून खोलना लाजमी है बात ज्यादा दिनों की नहीं है। 21 जुलाई 2022 को भारत की पहली आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद के लिए चुना गया। द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। देश को नया राष्ट्रपति मिलने पर पूरे देश जश्न देखने को मिला तो दूसरी तरफ विपक्ष के बयान सब हिलाकर रख दिया। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को एक निजी चैनल के कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘‘राष्ट्रपत्नी’’ कहकर संबोधित किया था। अधीर रंजन चौधरी के द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) को 'राष्ट्रपत्नी' बोलने पर गुरुवार को संसद (Parliament) में भारी हंगामा हुआ। भाजपा (BJP) ने कांग्रेस (Congress) नेता द्वारा राष्ट्रपति के प्रति इस शब्द के इस्तेमाल को लेकर विरोध जताया है। संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और स्मृति इरानी ने कांग्रेस पर...

न्यूड फोटो शूट कराना रणवीर सिंह को पड़ा भारी, रणवीर सिंह से लेकर आमिर खान तक कैमरे के उतार चुके है कपड़े।

अतरंगी फैशन सेंस से लोगों के होश उड़ाने वाले रणवीर सिंह इन दिनों फिर से चर्चा में बने हुए हैं.. लेकिन इस बार रणवीर अपने कपड़ों की वजह से नहीं, बल्कि न्यूड फोटोशूट कराने को लेकर सुर्खियों में हैं। रणवीर के न्यूड फोटोशूट की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। रणवीर की न्यूड तस्वीरें देखकर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। लेकिन कई लोग ऐसे भी है, जो रणवीर के बिंदास एटीट्यूड पर फिदा हो गए हैं। इन्हीं में से एक हैं तमिल एक्टर विष्णु विशाल। एक्टर विष्णु विशाल ने रणवीर सिंह से इंस्पायर होकर अपना भी न्यूड फोटोशूट करा लिया है। एक्टर ने अपनी न्यूड तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। न्यूड फोटोशूट की तस्वीरों में विष्णु विशाल बेड पर बिना कपड़ों के लेटे हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह के बाद विष्णु विशाल की न्यूड फोटोज ने इंटरनेट का पारा वाकई में सुपर हाई कर दिया है। बॉलीवुड और बोल्ड सीन का नाता काफी पुराना है। जब किसी एक्ट्रेस की बात हिट होने पर आती है तो वह पर्दे पर सारी हदें पार करने के लिए राजी होने में हिचकती नहीं हैं। लेकिन इस कड़ी में सिर्फ एक्ट्रेस नहीं ब...

32 साल की हुई कृति सेनन, बरेली की बर्फी से लेकर मिमी तक से बॉलीवुड में छोड़ी अलग छाप।

कृति सेनन आज की तारिख में वो नाम है जिसने बहुत ही कम समय में अपने दम पर खुद की पहचान बनाई है। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कृति सेनन 32 साल की हो गई है। दिल्ली की रहने वाली इस अभिनेत्री ने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के हिंदी सिनेमा में जो मुकाम बनाया है वह तारीफ के काबिल है। कृति आज बॉलीवुड की टॉप लिस्ट अभिनेत्रियों में शुमार हैं। तेलुगू फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाली इस अभिनेत्री ने हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आज के समय में कृति न सिर्फ बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं, बल्कि अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये फीस लेती हैं। कृति सेनन के इस खास दिन पर उनको परिवार, दोस्त और उनके को-एक्टर्स बधाई दे रहे हैं। कृति सेनन के जन्मदिन के अवसर पर बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर कार्तिक आर्यन ने एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वह कृति को केक खिलाते और जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। कार्तिक ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'डाइट नहीं तोड़ी...लड़की ने सिर्फ पोज किया है मेरे लिए !! तुम्हारे शहजादे की तरफ से हैप्पी बर्थडे परम सुंदरी'। कार्तिक के इस पोस्ट पर कृति का भ...

राशि की मौत हादसा या सोची समझी साजिश, योगी सरकार के राज में क्या मिल पाएगा राशि को इंसाफ।

राशि की मौत कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस राशि की मौत की गुथ्थी को सुलझाने में लगी है। सिर्फ़ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि अब हर भारतीय यह जानना चाहता है। आखिर राशि कि मौत के पीछे की वजह क्या है? राशि उस दिन उस अपार्टमेंट में क्या करने गई थी? क्या वहां पहले से कोई और मौजूद था? इन सभी सवालों का जवाब हर कोई जानना चाहता है। जिस अपार्टमेंट में घटना हुई है वहां फिलहाल कोई नहीं रहता है। फुटेज में दोपहर करीब 12 बजे के आसपास युवती अपार्टमेंट में जाती दिखी है। राशि ने कंधे पर बैग टांग रखा था और मास्क लगाया था। लेकिन राशि के साथ क्या हुआ था यह अभी साफ नहीं हो पाया है।  हालांकि समय बीतने के बाद इस मामले में खुलासे भी होंगे आरोपी भी गिरफ्तार होंगे राशि की मौत की वजह भी साफ हो जाएगी। लेकिन एक चीज़ लौटकर नहीं आने वाली है वो है एक बाप की बेटी माँ की गुड़िया.. जो अब कभी लौटकर नहीं आएगी। बता दें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में काम करने वाली नर्स का शव गोमती नगर के भागीरथी अपार्टमेंट की पार्किंग में मिला है। पुलिस के मुताबिक 14 मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत ...

कांवड़ियों का देव भूमि में अनोखा स्वागत, सरकार से लेकर प्रशासन तक ने की अनोखी पहल

बम बम भोले.. जय शिव शंकर की धुन में मगन कांवड़िया नचाते गाते झूमते चले जा रहे है और पूरा ब्रह्माण्ड बम बम भोले के जयकारों से गूंज रहा है.. जहां देखों कांवड़ियों का जमावड़ा लगा हुआ है। कोई हर की पैड़ी पर बैठा तो कोई शाही स्नान कर रहा है तो कोई माँ गंगा का जल लेकर बम बम करते चले जा रहे है। कण कण में देवों के देव महादेव का वास है.. तीनो लोक में सिर्फ बम बम भोले हो रही है। तो वहीं उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में खास तरह की व्य वस्था कर रखी है। कांवड में मेले बड़ी संख्या में ट्रेन के माध्यम से कावड़िया हरिद्वार पहुंच रहे हैं। कांवड़ियों के स्वागत के लिए उत्तराखंड सरकार से लेकर शासन प्रशासन लगा हुआ है।  जहां एक तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कावड़ियों के पैर धोकर उनका स्वागत किया। तो वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से कावड़ियों के स्वागत में पुष्प वर्षा की। ऐसे ही हरिद्वार रेलवे पुलिस बल और जीआरपी ने मिलकर अपनी एक अलग अंदाज में बैंड बाजे के साथ स्वागत धुन बजाकर कावड़ियों का स्वागत किया।  ददनपाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेलवेज एवं सु...

भारत की फ़िजाओ को सदा याद रहूंगा, आज़ाद था, आज़ाद हूँ... आज़ाद रहूंगा

भारत की फ़िजाओ को सदा याद रहूंगा, आज़ाद था, आज़ाद हूँ...  आज़ाद रहूंगा.. जो कहा था आजाद ने वो सच कर दिखाया जो सपना देखा था आजाद ने आजाद भारत का वो सपना रंग लाया, लहराते तिरंगा वीर क्रांतिकारी चंद्र शेखर आजाद को सलाम कर रहा है। यह तिरंगा ही हर भारतीय आजाद के बलिदान की सुनता है और सुनाता भी है। भारत माता के ऐसे वीर पुत्र क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद को शत शत नमन। चन्द्रशेखर आजाद (Chandra Shekhar Azad) का जन्म 23 जुलाई 1906 को मध्य प्रदेश के भाबरा (अब आजाद नगर) में हुआ था। चन्द्रशेखर ने देश की आजादी के लिए अपना पूरा जीवन कुर्बान कर दिया था। चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तो दूसरी ओर अन्य सोशल मीडिया यूजर्स भी उन्हें याद कर रहे हैं। बॉलीवुड में भी कुछ फिल्में बनी हैं, जिस में चन्द्रशेखर आजाद की वीरता का बखान किया गया है। चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के मौके पर आपको बताते हैं उन अभिनेताओं के बारे में जो पर्दे पर 'आजाद' बने। शहीद:  1965 में फिल्म शहीद रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। शहीद में भगत सिं...

पधारो म्हारे देश... राजस्थान की 10 सबसे खूबसूरत जगह, एक बार जरूर जाकर घूमे।

राजस्‍थान जितना अपने इतिहास के लिए जाना जाता है, उतना ही अपने किले, सुंदर महलों व भवनों के लिए भी जाना जाता है। आज हम आपको राजस्थान के 10 ऐसे खूबसूरत महल, किले व भवनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होने के साथ-साथ पर्यटन का मुख्य केंद्र भी हैं। उदयपुर सिटी पैलेस (Udaipur City Palace) उदयपुर सिटी पैलेस राजस्थान के सबसे मशहूर और खूबसूरत भवनों में से एक है। यह उदयपुर शहर में पिछोला झील के किनारे पर स्थित है। उदयपुर को झीलों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। इस महल का निर्माण 16वीं शताब्दी में राजा उदयसिंह द्वितीय द्वारा करवाया गया, जिसके बाद आने वाले राजाओं ने भी समय-समय पर इस पैलेस को खुबसूरत बनाने में अपना योगदान दिया। पैलेस के अंदर कई भव्य महल तथा एक भगवान जगदीश का मंदिर भी है। वर्तमान में इस पैलेस के एक भाग को सरकारी संग्रहालय बनाया गया है, जबकि पैलेस में स्थित फतह प्रकाश भवन तथा शिव निवास भवन को होटलों में तब्दील कर दिया गया है। पैलेस के एक अन्य हिस्से शम्भुक निवास में आज भी राजपरिवार निवास करते है। 2. चित्तौड़ किला (Chittor For...

प्रेम मंदिर- आर्दश प्रेम का प्रतीक, जहां बाँके बिहारी के दर्शन कर मिलता है मन को सुकून। राधे कृष्ण, राधे कृष्ण

प्यार अगर हो तो राधा कृष्ण जैसा... जिसने एक शहर वृन्दावन को प्रेम नगरी बना दिया।।। जब जब राधा कृष्ण की बात होती है तो उनका रिश्ता ,उनकी जोड़ी हमारे दिमाग में हमेशा एक सवाल पैदा करती है कि उनकी शादी रुक्मणी से हुई थी..लेकिन फिर राधे-कृष्ण को साथ साथ पूजा जाता है।। भगवान कृष्ण  के मंदिर और घाट वृन्दावन में देखने को मिलते है। ऐसी मान्यता है की यह एक ऐसी भूमि है जहाँ आने से सभी पापों का नाश हो जाता है। मोक्ष की प्राप्ति होती है। वृन्दावन का प्राकृतिक सौंदर्य देखने योग्य है। यमुना जी ने इसको तीन तरफ से घेरा हुआ है। बसंत ॠतु के आगमन पर यहाँ की छटा और सावन-भादों की हरियाली आँखों को शीतलता प्रदान करती है। वृन्दावन का कण-कण रसमय है। यहाँ प्रेम-भक्ति का ही वातावरण है। हज़ारों धर्म-परायणजन यहाँ अपने-अपने कामों से अवकाश प्राप्त कर अपने शेष जीवन को बिताने के लिए यहाँ अपने निवास स्थान बनाकर रहते हैं। वे नित्य प्रति रासलीलाओं, साधु-संगतों, हरिनाम संकीर्तन, भागवत आदि ग्रन्थों के होने वाले पाठों में सम्मिलित होकर धर्म-लाभ प्राप्त करते हैं।  वृन्दावन मथुरा भगवान कृष्ण की लीला से जुड़...

शाहरुख खान के मशहूर टॉप 20 डॉयलॉग

किंग खान, रोमांस किंग और बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान यूं तो किसी परिचय के मोहताज नहीं। शाहरुख का एक अलग ही चार्म है। बड़े से बड़ा, बच्चे से बच्चा शाहरुख खान पर अपना प्यार लुटाता नजर आता है। शाहरुख खान की फिल्में ही नहीं बल्कि उनका बिहेवियर भी दर्शकों को खूब पसंद आता है। उनके कहे गए डायलॉग आज भी बच्चे-बच्चे की जुबान पर हैं। शाहरुख आज की तारीख में इंडस्ट्री का कोहिनूर हैं। उनका एक डायलॉग लाखों दिलों की धड़कन बढ़ाने के लिए काफी होता है।  तो आज शाहरुख के कुछ यादगार दिलचस्प डायलॉग्स जो फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। फिल्म- "जीरो" (2018) " बेकार की बात करो मत, एक तो तुम्हारी गंदी आदतों से मेरी हाईट रह गई"। फिल्म- "फैन" (2016) " मेरी माँ कहती है खाते वक़्त रोटी और मारते वक़्त बँधे गिनना.. बहुत बुरी बात है "। फिल्म "दिलवाले"(2015) “दिल तो हर किसी के पास होता है लेकिन सब दिलवाले नहीं होते” फिल्म - "हैप्पी न्यू ईयर" (2014) "किस्मत बड़ी कुत्ती चीज़ है … साली कभी भी पलट जाती है"। फिल्म- ...

जिसकी आवाज़ के आगे कोई टिक नहीं पाए वो है गुर्जर, जानें गुर्जरों का इतिहास।

गुर्जर शब्द वैसे तो संस्कृत का शब्द है। जिसका अर्थ 'शत्रु का नाश करने वाला' अर्थात 'शत्रु विनाशक' होता है...लेकिन गुर्जर नाम में ही शेर ही की दहाड़ है। और इस दहाड़ के आगे कोई टिक नहीं पाता है। चाहे कोई कितना भी कुछ भी क्यों न कर लें, गुर्जरो के महापुरुषों को छिनने की लाख कोशिश क्यों न हो... लेकिन गुर्जर अपना हक मांग कर नहीं, छिन लेता है.. फिर चाहे मिहिर भोज हो या पृथ्वीराज चौहान या फिर राजस्थान में गुर्जर आरक्षण ही क्यों न हो.. गुर्जर कभी झुकता नहीं  है वो सामने वाले को झुका कर ही दम लेता है। आज हम आपको गुर्जर समाज के महापुरुषों के बारे  बताएँगे। जिन्होंने आन बान शान के लिए अपने प्राणों को  क़ुर्बान कर दिया लेकिन आखिरी वक्त तक बब्बर शेर की तरह लड़ते लड़ते अपना नाम अमर कर दिया। वैसै अगर देखा जाए तो इस वीर गुर्जर जाति मे अनेकों महापुरुषों ने जन्म लिया है जैसे गायत्री माता, जो ब्रह्मा जी की अर्धांग्नी रही। नन्द बाबा, जो भगवान कृष्ण के पालनकर्ता रहे, माता राधा.. जो जाति से जैसी गुर्जरी थी, जो भगवान कृष्ण की संगिनी रही। वही सवाई भोज जैसे वीर पैदा हुए, जिन्होंने...

अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर हिंदू धर्म का अपमान क्यों?

क्या हिंदू देवी देवता ही ऐसे है देवता है जिनका अपमान करने का लाइसेंस आसानी से मिल जाता है? कोई भी एरा गैरा आता है और हिंदू धर्म पर कुछ भी बोल कर चला जाता है.. कभी भगवान शिव को फिल्मो में गलत तरीके से पेश किया जाता हैं तो कभी सेक्सी दुर्गा जैसी फिल्मे बनाई जाती है क्या कभी इन लोगों ने दूसरे धर्मों का माखौल बनाया है क्या दूसरे धर्मों के बारे  में भी अपशब्द कहने की हिम्मत की है। अगर नहीं, तो फिर  सनातन धर्म ही क्यों? आखिर कब तक हिंदू देवी देवताओं का इस तरह से मजाक उड़ाया जाएगा। आज यह सवाल आज़ाद परिंदा टीवी आपसे पूछता है आखिर कब तक सस्ती पब्लिसिटी के लिए हिंदू धर्म और देवी देवताओं का अपमान होगा?  दरअसल, बीते दिनों डायरेक्टर लीना मण‍िमेकलई (Leena Manimekalai) की अपकमिंग डॉक्यूमेंट्री 'काली' का पोस्टर लॉन्च किया गया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ा हुआ है। इस पोस्टर पर विवाद इसलिए है क्योंकि इस पोस्टर से आस्था को ठेस पहुंची है। इस पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते और एक हाथ में LGBTQ+ कम्युनिटी का झंडा पकड़े देखा जा सकता है। इस पोस्टर से हिन्दू धर्म के लो...