Skip to main content

32 साल की हुई कृति सेनन, बरेली की बर्फी से लेकर मिमी तक से बॉलीवुड में छोड़ी अलग छाप।

कृति सेनन आज की तारिख में वो नाम है जिसने बहुत ही कम समय में अपने दम पर खुद की पहचान बनाई है। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कृति सेनन 32 साल की हो गई है। दिल्ली की रहने वाली इस अभिनेत्री ने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के हिंदी सिनेमा में जो मुकाम बनाया है वह तारीफ के काबिल है। कृति आज बॉलीवुड की टॉप लिस्ट अभिनेत्रियों में शुमार हैं। तेलुगू फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाली इस अभिनेत्री ने हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आज के समय में कृति न सिर्फ बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं, बल्कि अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये फीस लेती हैं। कृति सेनन के इस खास दिन पर उनको परिवार, दोस्त और उनके को-एक्टर्स बधाई दे रहे हैं।

कृति सेनन के जन्मदिन के अवसर पर बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर कार्तिक आर्यन ने एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वह कृति को केक खिलाते और जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। कार्तिक ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'डाइट नहीं तोड़ी...लड़की ने सिर्फ पोज किया है मेरे लिए !! तुम्हारे शहजादे की तरफ से हैप्पी बर्थडे परम सुंदरी'। कार्तिक के इस पोस्ट पर कृति का भी रिप्लाई आया है। उन्होंने लिखा- पोज देने के बाद केक के लिए थैंक यू ! इसके साथ उन्होंने क्रेजी वाला इमोजी भी बनाया है।कार्तिक की इस पोस्ट पर  यूजर्स के भी जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। हर कोई कृति को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है। कृति सेनन, कार्तिक आर्यन के साथ रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लुका छिपी में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। इस समय कृति सेनन कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म शहजादा की शूटिंग कर रही हैं। दोनों की जोड़ी को पर्दे पर खूब पसंद किया जाता है।

'बर्थडे गर्ल' कृति सेनन ने बरेली की बर्फी (2017), दिलवाले (2015) लुक्का छुपी (2019) और मिमी (2021) जैसी सफल फिल्मों से बॉलीवुड में नया मुकाम हासिल किया है, और एक अभिनेत्री के रूप में अपनी योग्यता साबित की है। फिल्म मिमी में कृति सेनन ने एक सरोगेट मदर की भूमिका निभाई थी, और इसी रोल के साथ यह साबित हो गया कि कृति बॉलीवुड में हर तरह के रोल करने में सक्षम है। कृति इस समय ऑनलाइन ट्रेडिंग चार्ट में टॉप पर हैं, एक्ट्रेस होने के साथ-साथ कृति एक इंजीनियर भी है उन्होंने जेपी इंस्टिट्यूट ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी नोएडा से बीटेक किया है।

कृति सेनन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी ऐड से की थी, ज्यादातर लोगों का मानना ​​है कि कृति सेनन की पहली सिल्वर स्क्रीन प्रोजेक्ट हिंदी फिल्म हीरोपंती (2014) थी, लेकिन अभिनेत्री ने बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही तेलुगु फिल्म इंड्रस्टी में अपना नाम बना लिया था। उस साल की शुरुआत में, उन्होंने सुपरस्टार महेश बाबू के साथ थ्रिलर फिल्म ने'नोक्कादी'न में काम किया था। फिल्म को समीक्षकों ने तो फिल्म को ज्यादा रेटिंग नहीं दी लेकिन कमाई के मामले में यह फिल्म काफी अच्छी रही।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सेनन आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बच्चन पांडे' में नजर आईं थीं। इस वक्त उनके पास कई दिलचस्प फिल्में हैं। 'शहजादा' के अलावा वह वरुण धवन के साथ 'भेड़िया' में नजर आएंगी। इसके साथ ही उनके पास पैन इंडिया फिल्म 'आदिपुरुष' भी है, जिसमें कृति प्रभास के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। 
दोस्तों बॉलीवुड क्वीन कृति सेनन के जन्मदिन पर आपकी क्या राय है हमें कमेन्ट करके जरूर बताए।
https://youtu.be/P11xI95joOw

Comments

Popular posts from this blog

जो करेंगे देश का नाम रोशन, उन्हें परोसा गया था टॉयलेट में खाना, खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना सस्पेंड।

जो खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते है। जो विश्व में भारत का परचम लहराते है। उन्हीं खिलाड़ियों को बाथरूम में रखा खाना दिया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है आखिर देश के भविष्य के साथ ऐसा बर्ताव क्यों? पूरा मामला सहारनपुर के अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम का था, जहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने सहारनपुर आईं महिला खिलाड़ियों के लिए बनाया गया खाना स्टेडियम के टॉयलेट में रखा हुआ दिख रहा था और खिलाड़ी वहां से खाना ले जाती भी दिख रही थी। वीडियो में आप साफ देख सकते है। खिलाड़ियों का खाना कहां रखा गया है और कहां खिलाड़ियों को परोसा जा रहा है।   सहारनपुर में कबड्डी की महिला खिलाड़ियों को टॉयलेट में रखे खाने को परोसने के मामले में शासन की तरफ से बड़ी कार्रवाई करते हुए खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण में एक जांच टीम भी गठित कर दी है, जो मामले की पूरी रिपोर्ट सौंपेगी। मंगलवार को जांच टीम ने स्टेडियम में पहुंचकर वायरल वीडियो की सच्चाई की जांच भी की। पूरा मामला सहारनपु...

अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर हिंदू धर्म का अपमान क्यों?

क्या हिंदू देवी देवता ही ऐसे है देवता है जिनका अपमान करने का लाइसेंस आसानी से मिल जाता है? कोई भी एरा गैरा आता है और हिंदू धर्म पर कुछ भी बोल कर चला जाता है.. कभी भगवान शिव को फिल्मो में गलत तरीके से पेश किया जाता हैं तो कभी सेक्सी दुर्गा जैसी फिल्मे बनाई जाती है क्या कभी इन लोगों ने दूसरे धर्मों का माखौल बनाया है क्या दूसरे धर्मों के बारे  में भी अपशब्द कहने की हिम्मत की है। अगर नहीं, तो फिर  सनातन धर्म ही क्यों? आखिर कब तक हिंदू देवी देवताओं का इस तरह से मजाक उड़ाया जाएगा। आज यह सवाल आज़ाद परिंदा टीवी आपसे पूछता है आखिर कब तक सस्ती पब्लिसिटी के लिए हिंदू धर्म और देवी देवताओं का अपमान होगा?  दरअसल, बीते दिनों डायरेक्टर लीना मण‍िमेकलई (Leena Manimekalai) की अपकमिंग डॉक्यूमेंट्री 'काली' का पोस्टर लॉन्च किया गया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ा हुआ है। इस पोस्टर पर विवाद इसलिए है क्योंकि इस पोस्टर से आस्था को ठेस पहुंची है। इस पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते और एक हाथ में LGBTQ+ कम्युनिटी का झंडा पकड़े देखा जा सकता है। इस पोस्टर से हिन्दू धर्म के लो...

योगी राज में बदली जेलों की तस्वीर, शाहजहांपुर जेल से समाने आई एक अनोखी तस्वीर, जेल के अन्दर कैदी लगा रहे हैं चौके-छक्के।

योगी राज 2.0 में सबकुछ बदल रहा है। माफियाओं की नींद उड़ी है तो गैंगस्टरों का एनकाउन्टर हो रहा है कानून व्यवस्था में सुधार है महिला में आत्मविश्वास बढ़ा है। यह सब योगी सरकार में ही संभव हुआ है। तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की जेलों में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। जेल में बंद बंदी कभी मास्क बनाते हैं तो कभी तिरंगा।  जेल में बंद बंदियों को मानसिक डिप्रेशन से बचाव के लिए अब यूपी की जेलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है। यूपी के शाहजहांपुर जेल से एक तस्वीर निकल कर सामने आई है जिसमें जेल में बंद बंदी क्रिकेट खेल रहे है। और चौके छक्के लगा रहे हैं। वहीं और जेल के अधिकारी मैच के अंपायर बने हुए हैं।  शाहजहांपुर जिला कारागार के जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि उनकी जेल में बंद बंदियों के बीच एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि जेल में बंद बंदियों को तनाव मुक्त बनाने और उनका शरीर स्वास्थ्य रहे इस उद्देश्य से जेल के अंदर बंदियों को क्रिकेट मैच खिलाया जा रहा है। जाहिर सी बात है अगर इस तरह से कैदियों की मान...