Skip to main content

Box Office 'विक्रांत रोणा' बनाम 'एक विलेन रिटर्न्स', कौन सी फिल्म करेगी बॉक्स ऑफिस पर कमाल?

हर शुक्रवार को फिल्म रिलीज होती है कुछ दर्शकों को पसंद आती है तो कुछ औंधे मुंह गिरती है। देखा जाए तो बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। पिछले शुक्रवार को रणबीर कपूर की 'शमशेरा' रिलीज हुई थी। इस फिल्म का ट्रेलर जितना बढ़िया था, फिल्म उतनी अच्छी नहीं निकली, इसीलिए दर्शकों ने इसे नकार दिया। रणबीर कपूर ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनकी फिल्म का ये हश्न होने वाला है।

अब इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' और किच्चा सुदीप व जैकलीन फर्नांडिज की फिल्म 'विक्रांत रोणा' रिलीज हो गई है। एक विलेन रिटर्न्स करीब आठ साल पहले आई श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ कपूर की फिल्म एक था विलेन का सीक्वल है। वहीं 'विक्रांत रोणा'  पैन इंडिया फिल्म है। 

जहां जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स मोहित सूरी के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म के प्रमोशन में मेकर्स ने अपनी पूरी जान लगा दी, ताकि फिल्म ओपनिंग डे पर बढ़िया कमाई कर सके। इस फिल्म में दिशा पाटनी और तारा सुतारिया ग्लैमर का तड़का लगाती नजर हैं।

वहीं 'विक्रांत रोणा' की बात करें तो इस फिल्म से किच्चा सुदीप थ्रीडी विजुअल और कमाल के इफेक्ट वर्क के साथ सिनेमा की दुनिया का नया अनुभव कराने को तैयार हैं। यह फिल्म एक हॉरर एडवेंचर मूवी होगी। जिसमें जैकलीन के ग्लैमर के साथ ही जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलने वाला है। फिलहाल  दोनों ही फिल्मों के स्टारकास्ट ने फिल्म के प्रमोशन में जान लगा दी। ताकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर सकें। फिलहाल अब ये देखना होगा कि दर्शकों को एक विलेन रिर्टन्स की स्टार दर्शकों का दिल जीत पाती है या फिर विक्रांत रोणो की कहानी दशकों को अपने साथ जोड़ने में कामयाब हो पाती है। दोस्तों दोनों फिल्मों के बारे में आपकी क्या राय है।हमें कमेन्ट करके जरूर बताए।

Comments

Popular posts from this blog

जो करेंगे देश का नाम रोशन, उन्हें परोसा गया था टॉयलेट में खाना, खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना सस्पेंड।

जो खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते है। जो विश्व में भारत का परचम लहराते है। उन्हीं खिलाड़ियों को बाथरूम में रखा खाना दिया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है आखिर देश के भविष्य के साथ ऐसा बर्ताव क्यों? पूरा मामला सहारनपुर के अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम का था, जहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने सहारनपुर आईं महिला खिलाड़ियों के लिए बनाया गया खाना स्टेडियम के टॉयलेट में रखा हुआ दिख रहा था और खिलाड़ी वहां से खाना ले जाती भी दिख रही थी। वीडियो में आप साफ देख सकते है। खिलाड़ियों का खाना कहां रखा गया है और कहां खिलाड़ियों को परोसा जा रहा है।   सहारनपुर में कबड्डी की महिला खिलाड़ियों को टॉयलेट में रखे खाने को परोसने के मामले में शासन की तरफ से बड़ी कार्रवाई करते हुए खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण में एक जांच टीम भी गठित कर दी है, जो मामले की पूरी रिपोर्ट सौंपेगी। मंगलवार को जांच टीम ने स्टेडियम में पहुंचकर वायरल वीडियो की सच्चाई की जांच भी की। पूरा मामला सहारनपु...

अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर हिंदू धर्म का अपमान क्यों?

क्या हिंदू देवी देवता ही ऐसे है देवता है जिनका अपमान करने का लाइसेंस आसानी से मिल जाता है? कोई भी एरा गैरा आता है और हिंदू धर्म पर कुछ भी बोल कर चला जाता है.. कभी भगवान शिव को फिल्मो में गलत तरीके से पेश किया जाता हैं तो कभी सेक्सी दुर्गा जैसी फिल्मे बनाई जाती है क्या कभी इन लोगों ने दूसरे धर्मों का माखौल बनाया है क्या दूसरे धर्मों के बारे  में भी अपशब्द कहने की हिम्मत की है। अगर नहीं, तो फिर  सनातन धर्म ही क्यों? आखिर कब तक हिंदू देवी देवताओं का इस तरह से मजाक उड़ाया जाएगा। आज यह सवाल आज़ाद परिंदा टीवी आपसे पूछता है आखिर कब तक सस्ती पब्लिसिटी के लिए हिंदू धर्म और देवी देवताओं का अपमान होगा?  दरअसल, बीते दिनों डायरेक्टर लीना मण‍िमेकलई (Leena Manimekalai) की अपकमिंग डॉक्यूमेंट्री 'काली' का पोस्टर लॉन्च किया गया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ा हुआ है। इस पोस्टर पर विवाद इसलिए है क्योंकि इस पोस्टर से आस्था को ठेस पहुंची है। इस पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते और एक हाथ में LGBTQ+ कम्युनिटी का झंडा पकड़े देखा जा सकता है। इस पोस्टर से हिन्दू धर्म के लो...

योगी राज में बदली जेलों की तस्वीर, शाहजहांपुर जेल से समाने आई एक अनोखी तस्वीर, जेल के अन्दर कैदी लगा रहे हैं चौके-छक्के।

योगी राज 2.0 में सबकुछ बदल रहा है। माफियाओं की नींद उड़ी है तो गैंगस्टरों का एनकाउन्टर हो रहा है कानून व्यवस्था में सुधार है महिला में आत्मविश्वास बढ़ा है। यह सब योगी सरकार में ही संभव हुआ है। तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की जेलों में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। जेल में बंद बंदी कभी मास्क बनाते हैं तो कभी तिरंगा।  जेल में बंद बंदियों को मानसिक डिप्रेशन से बचाव के लिए अब यूपी की जेलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है। यूपी के शाहजहांपुर जेल से एक तस्वीर निकल कर सामने आई है जिसमें जेल में बंद बंदी क्रिकेट खेल रहे है। और चौके छक्के लगा रहे हैं। वहीं और जेल के अधिकारी मैच के अंपायर बने हुए हैं।  शाहजहांपुर जिला कारागार के जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि उनकी जेल में बंद बंदियों के बीच एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि जेल में बंद बंदियों को तनाव मुक्त बनाने और उनका शरीर स्वास्थ्य रहे इस उद्देश्य से जेल के अंदर बंदियों को क्रिकेट मैच खिलाया जा रहा है। जाहिर सी बात है अगर इस तरह से कैदियों की मान...