Skip to main content

अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर हिंदू धर्म का अपमान क्यों?


क्या हिंदू देवी देवता ही ऐसे है देवता है जिनका अपमान करने का लाइसेंस आसानी से मिल जाता है? कोई भी एरा गैरा आता है और हिंदू धर्म पर कुछ भी बोल कर चला जाता है.. कभी भगवान शिव को फिल्मो में गलत तरीके से पेश किया जाता हैं तो कभी सेक्सी दुर्गा जैसी फिल्मे बनाई जाती है क्या कभी इन लोगों ने दूसरे धर्मों का माखौल बनाया है क्या दूसरे धर्मों के बारे  में भी अपशब्द कहने की हिम्मत की है। अगर नहीं, तो फिर  सनातन धर्म ही क्यों? आखिर कब तक हिंदू देवी देवताओं का इस तरह से मजाक उड़ाया जाएगा। आज यह सवाल आज़ाद परिंदा टीवी आपसे पूछता है आखिर कब तक सस्ती पब्लिसिटी के लिए हिंदू धर्म और देवी देवताओं का अपमान होगा? 

दरअसल, बीते दिनों डायरेक्टर लीना मण‍िमेकलई (Leena Manimekalai) की अपकमिंग डॉक्यूमेंट्री 'काली' का पोस्टर लॉन्च किया गया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ा हुआ है। इस पोस्टर पर विवाद इसलिए है क्योंकि इस पोस्टर से आस्था को ठेस पहुंची है। इस पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते और एक हाथ में LGBTQ+ कम्युनिटी का झंडा पकड़े देखा जा सकता है। इस पोस्टर से हिन्दू धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हो हुई हैं।पोस्टर के आने के बाद  लीना को गिरफ्तार कर सजा देने की मांग भी हो रही है। अब सवाल उठता है कि क्या सरकार लीना की गिरफ्तारी के आदेश देगी। जो लोग सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं उनके खिलाफ भी कोई कार्रवाई होगी। अगर देखा जाए तो  नहीं, तो यह हिंदू देवी-देवाताओं की खिल्ली उड़ाने का पहला मामला नहीं है।इससे पहले भी हिंदू धर्म और देवी देवताओं का अपमान किया जा चुका है।

हिंदू धर्म का मजाक उड़ाना बन गया ट्रेंड कुछ समय पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें रणबीर जूते पहन मंदिर की घंटी बजाते हुए नजर आए। ऐसे में दर्शकों ने मेकर्स को ट्रोल किया और धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया। इसके बाद मेकर्स ने लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर कर माफी मांगी और मामला खत्म।

इससे पहले भी बीते महीने 22 जून को रणबीर कपूर की ही फिल्म 'शमशेरा' (Shamshera) का टीजर जारी हुआ था। टीजर में संजय दत्त को हिंदू विलेन के तौर पर पेश किया गया था। टीजर में संजय दत्त को ब्राह्मण की तरह तिलक और चंदन में तो दिखाया गया, लेकिन उनके हाथ में हंटर लोगों को रास नहीं आयाइस पर भी खूब बवाल हुआ, लेकिन कुछ समय बाद ही ये मामल भी खुद ब खुद शांत हो गया।

फिल्मों में उड़ाया गया है हिंदू धर्म का मजाक
कुछ साल पहले एक फिल्म आई थी 'पीके', उसमें भी भगवान शिव को जिस तरह बाथरूम में, फिर सड़क और फिर छतों पर दौड़ते दिखाया गया, उसे देखकर भी लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची थी।

रुकिए, ये लिस्ट अभी खत्म नहीं हुई।
सैफ अली खान की वेब सीरीज 'तांडव' में भी सनातन धर्म का अपमान किया गया। अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर इस वेब सीरीज में किरदारों के नाम को एक धर्म विशेष से जोड़कर पेश किया गया था।

इतना ही नहीं, वेब सीरीज 'ए सूटेबल बॉय' पर मंदिर में अश्लील सीन फिल्माने के साथ लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप लगा था। उस समय इस सीरीज को लेकर हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध किया था, लेकिन किसी को कोई फर्क नहीं पड़ा और मामला शांत हो गया।

हाल ही में ज्ञानवापी विवादित ढाँचे के वजूखाने में मिले 'शिवलिंग' का मजाक उड़ाने का एक सिलसिला शुरू हो गया था। तब भी हिंदुओं की तरफ से कोई तीखी प्रतिक्रिया या FIR की बात नहीं आई।

वहीं, साल 2017 में आई फिल्म सेक्सी दुर्गा के टाइटल को लेकर भी जमकर बवाल हुआ था। बाद में सेंसर बोर्ड ने फिल्म का नाम एस दुर्गा करवा दिया था।

हालांकि रोज सोशल मीडिया, टीवी और अन्य मंचों पर हिंदू धर्म के देवी-देवताओं का जो मजाक उड़ रहा है, लेकिन उस पर हमने चुप्पी ओढ़ रखी है। ऐसा नहीं है कि हम लोगों को बुरा नहीं लगता... लगता है बस हम सोचते हैं कि इसका विरोध कोई और कर देगा। सोचने की बात है कि किसी भी धर्म का मखौल उड़ाने वाले व्यक्ति की भावना क्या होती है? खैर छोडिए  हिंदू धर्म में ही आपको कई लोग ऐसे मिल जाएंगे जो आपको टारगेट करते हैं। फिलहाल अब ये देखना होगा कि हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने का सिलसिला खत्म होगा या नहीं। 

https://youtu.be/w_Edb9Jrim8

Comments

Popular posts from this blog

जो करेंगे देश का नाम रोशन, उन्हें परोसा गया था टॉयलेट में खाना, खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना सस्पेंड।

जो खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते है। जो विश्व में भारत का परचम लहराते है। उन्हीं खिलाड़ियों को बाथरूम में रखा खाना दिया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है आखिर देश के भविष्य के साथ ऐसा बर्ताव क्यों? पूरा मामला सहारनपुर के अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम का था, जहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने सहारनपुर आईं महिला खिलाड़ियों के लिए बनाया गया खाना स्टेडियम के टॉयलेट में रखा हुआ दिख रहा था और खिलाड़ी वहां से खाना ले जाती भी दिख रही थी। वीडियो में आप साफ देख सकते है। खिलाड़ियों का खाना कहां रखा गया है और कहां खिलाड़ियों को परोसा जा रहा है।   सहारनपुर में कबड्डी की महिला खिलाड़ियों को टॉयलेट में रखे खाने को परोसने के मामले में शासन की तरफ से बड़ी कार्रवाई करते हुए खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण में एक जांच टीम भी गठित कर दी है, जो मामले की पूरी रिपोर्ट सौंपेगी। मंगलवार को जांच टीम ने स्टेडियम में पहुंचकर वायरल वीडियो की सच्चाई की जांच भी की। पूरा मामला सहारनपु...

योगी राज में बदली जेलों की तस्वीर, शाहजहांपुर जेल से समाने आई एक अनोखी तस्वीर, जेल के अन्दर कैदी लगा रहे हैं चौके-छक्के।

योगी राज 2.0 में सबकुछ बदल रहा है। माफियाओं की नींद उड़ी है तो गैंगस्टरों का एनकाउन्टर हो रहा है कानून व्यवस्था में सुधार है महिला में आत्मविश्वास बढ़ा है। यह सब योगी सरकार में ही संभव हुआ है। तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की जेलों में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। जेल में बंद बंदी कभी मास्क बनाते हैं तो कभी तिरंगा।  जेल में बंद बंदियों को मानसिक डिप्रेशन से बचाव के लिए अब यूपी की जेलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है। यूपी के शाहजहांपुर जेल से एक तस्वीर निकल कर सामने आई है जिसमें जेल में बंद बंदी क्रिकेट खेल रहे है। और चौके छक्के लगा रहे हैं। वहीं और जेल के अधिकारी मैच के अंपायर बने हुए हैं।  शाहजहांपुर जिला कारागार के जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि उनकी जेल में बंद बंदियों के बीच एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि जेल में बंद बंदियों को तनाव मुक्त बनाने और उनका शरीर स्वास्थ्य रहे इस उद्देश्य से जेल के अंदर बंदियों को क्रिकेट मैच खिलाया जा रहा है। जाहिर सी बात है अगर इस तरह से कैदियों की मान...