भारत की फ़िजाओ को सदा याद रहूंगा, आज़ाद था, आज़ाद हूँ... आज़ाद रहूंगा.. जो कहा था आजाद ने वो सच कर दिखाया जो सपना देखा था आजाद ने आजाद भारत का वो सपना रंग लाया, लहराते तिरंगा वीर क्रांतिकारी चंद्र शेखर आजाद को सलाम कर रहा है। यह तिरंगा ही हर भारतीय आजाद के बलिदान की सुनता है और सुनाता भी है।
भारत माता के ऐसे वीर पुत्र क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद को शत शत नमन। चन्द्रशेखर आजाद (Chandra Shekhar Azad) का जन्म 23 जुलाई 1906 को मध्य प्रदेश के भाबरा (अब आजाद नगर) में हुआ था। चन्द्रशेखर ने देश की आजादी के लिए अपना पूरा जीवन कुर्बान कर दिया था। चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तो दूसरी ओर अन्य सोशल मीडिया यूजर्स भी उन्हें याद कर रहे हैं।
बॉलीवुड में भी कुछ फिल्में बनी हैं, जिस में चन्द्रशेखर आजाद की वीरता का बखान किया गया है। चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के मौके पर आपको बताते हैं उन अभिनेताओं के बारे में जो पर्दे पर 'आजाद' बने।
शहीद: 1965 में फिल्म शहीद रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। शहीद में भगत सिंह का रोल मनोज कुमार और चंद्रशेखर का रोल मनमोहन ने प्ले किया था। इस फिल्म के निर्देशन की कमान एस राम शर्मा ने संभाली थी। बता दें कि इस फिल्म की कहानी भगत सिंह के साथी बटुकेश्वर दत्त ने लिखी थी और राम प्रसाद बिस्मिल के गीत थे।
दि लीजेंड ऑफ भगत सिंह: साल 2002 में फिल्म दि लीजेंड ऑफ भगत सिंह रिलीज हुई थी, जिसके निर्देशक राजकुमार संतोषी थे। फिल्म में अजय देवगन, भगत सिंह के किरदार में जबकि अखिलेन्द्र मिश्रा ने चन्द्रशेखर आजाद का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने सिर्फ दर्शकों का दिल जीता था, बल्कि कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए थे।
शहीद-ए-आजम: 2002 में ही 'दि लीजेंड ऑफ भगत सिंह' के अलावा फिल्म 'शहीद-ए-आजम' रिलीज हुई थी। 'शहीद-ए-आजम' में सोनू सूद, भगत सिंह के किरदार में नजर आए थे। जबकि चंद्रशेखर आजाद की भूमिका में राज जुत्सी थे। वहीं राजगुरु की भूमिका में देव गिल दिखाई दिए थे। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार नायर ने किया था।
23 मार्च 1931: साल 2002 में ही फिल्म ‘23 मार्च 1931’ रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन गुड्डु धनोआ ने किया था। इस फिल्म में बॉबी देओल ने भगत सिंह की भूमिका निभाई थी, जबकि उनके बड़े भाई सनी देओल फिल्म में चंद्र शेखर आजाद की भूमिका में नजर आए थे। फिल्म खूब चर्चा में रही थी।
रंग दे बसंती: आमिर खान की फिल्म रंग दे बसंती को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। फिल्म की कहानी को यूथ से जोड़ते हुए आजादी के समय का जिक्र किया गया था। फिल्म में आमिर खान ने चंद्रशेखर आजाद का किरदार निभाया था, जबकि भगत सिंह का रोल सिद्धार्थ नारायण के खाते में गया था। वहीं राम प्रसाद बिस्मिल का किरदार अतुल कुलकर्णी निभाते हैं। बता दें कि रंग दे बसंती को निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था। फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी।
यह वो फिल्म है जो आज की युवा पीढ़ी को भारत के क्रांतिकारी के साहस और बलिदान को दिखाती है आजाद कहते हैं...
"चिंगारी आज़ादी की सुलगती मेरे जिस्म में हैं।
इंकलाब की ज्वालाएं लिपटी मेरे बदन में हैं।।
मौत जहां जन्नत हो यह बात मेरे वतन में है।
कुर्बानी का जज्बा जिंदा मेरे कफन में है"।।
दोस्तों अगर हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको कैसी लगी है हमें कमेन्ट करके जरूर बताए। अगर अच्छी लगी है तो इसे लाइक करें शेयर जरूर करें। जय हिंद
Comments