Skip to main content

Posts

Showing posts with the label उत्तराखंड

उत्तराखंड- रायपुर में बादल फटने और भारी बारिश ने देहरादून में मचाई तबाही, टपकेश्वर मंंदिर के पास बाढ़ जैसे हालात

उत्तराखंड़ से बादल फटने की खबर अक्सर सुनना को मिल जाती है  लेकिन शुक्रवार की देहरादून के लिए कहर बनकर आई। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर में बादल फटने की सूचना मिली है। रायपुर (Sarkhet) प्रखंड के सरखेत गांव में स्थानीय लोगों ने सुबह 2 बजकर 45 मिनट पर बादल फटने की सूचना दी। जिसके बाद  SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहीं गांव में फंसे सभी लोगों को बचा लिया गया है। इसकी सूचना एसडीआरएफ के ओर से दी गई है।  बादल फटने के बाद कई जगहों पर चल भराव की सूचना मिली है। वहीं देहरादून के ही कई जगहों पर तेज बारिश हुई है। बताया जाता है कि देहरादून के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। भारी बारिश के बाद कई नदियां ऊफान पर हैं। इससे बाढ़ की स्थिति भी बनी हुई है। कई जगहों पर सड़कें टूटने और घरों पानी घूसने की बात सामने आई है।  वहीं देहरादून में लगातार हुई भारी बारिश के बाद अब आम जनजीवन भी बाधित हुआ है। बताया जा रहा है कि इसको लेकर प्रशासन की ओर से पहले तैयारी नहीं की गई थी। जिसके कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ...