राशि की मौत कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस राशि की मौत की गुथ्थी को सुलझाने में लगी है। सिर्फ़ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि अब हर भारतीय यह जानना चाहता है। आखिर राशि कि मौत के पीछे की वजह क्या है? राशि उस दिन उस अपार्टमेंट में क्या करने गई थी? क्या वहां पहले से कोई और मौजूद था? इन सभी सवालों का जवाब हर कोई जानना चाहता है। जिस अपार्टमेंट में घटना हुई है वहां फिलहाल कोई नहीं रहता है। फुटेज में दोपहर करीब 12 बजे के आसपास युवती अपार्टमेंट में जाती दिखी है। राशि ने कंधे पर बैग टांग रखा था और मास्क लगाया था। लेकिन राशि के साथ क्या हुआ था यह अभी साफ नहीं हो पाया है। हालांकि समय बीतने के बाद इस मामले में खुलासे भी होंगे आरोपी भी गिरफ्तार होंगे राशि की मौत की वजह भी साफ हो जाएगी। लेकिन एक चीज़ लौटकर नहीं आने वाली है वो है एक बाप की बेटी माँ की गुड़िया.. जो अब कभी लौटकर नहीं आएगी। बता दें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में काम करने वाली नर्स का शव गोमती नगर के भागीरथी अपार्टमेंट की पार्किंग में मिला है। पुलिस के मुताबिक 14 मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत ...
बेखौफ़ बेबाक़ क़लम की आवाज़