न्यूड फोटो शूट कराना रणवीर सिंह को पड़ा भारी, रणवीर सिंह से लेकर आमिर खान तक कैमरे के उतार चुके है कपड़े।
रणवीर की न्यूड तस्वीरें देखकर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। लेकिन कई लोग ऐसे भी है, जो रणवीर के बिंदास एटीट्यूड पर फिदा हो गए हैं। इन्हीं में से एक हैं तमिल एक्टर विष्णु विशाल। एक्टर विष्णु विशाल ने रणवीर सिंह से इंस्पायर होकर अपना भी न्यूड फोटोशूट करा लिया है। एक्टर ने अपनी न्यूड तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। न्यूड फोटोशूट की तस्वीरों में विष्णु विशाल बेड पर बिना कपड़ों के लेटे हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह के बाद विष्णु विशाल की न्यूड फोटोज ने इंटरनेट का पारा वाकई में सुपर हाई कर दिया है।
बॉलीवुड और बोल्ड सीन का नाता काफी पुराना है। जब किसी एक्ट्रेस की बात हिट होने पर आती है तो वह पर्दे पर सारी हदें पार करने के लिए राजी होने में हिचकती नहीं हैं। लेकिन इस कड़ी में सिर्फ एक्ट्रेस नहीं बल्कि कुछ बॉलीवुड सुपरस्टार्स भी ऐसे रहे हैं जो कैमरे के सामने फुल न्यूड हुए हैं...आइए जानते हैं इनके बारे में...
बॉलीवुड और बोल्ड सीन का नाता पुराना
राहुल बोस
साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म बॉम्बे ब्वॉयज में एक्टर राहुल बोस ने अपनी इस फिल्म से सबको चौंका दिया था। इस फिल्म में वह एक सीन के दौरान निर्वस्त्र हुए थे।
नील नितिन मुकेश
इस कडी़ में बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश का नाम भी शामिल है। उन्होंने साल 2009 में आई फिल्म जेल में फुल न्यूड सीन देकर सबकी सांसे रोक दी थी। इस फिल्म को जाने-माने डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने डायरेक्ट किया था।
वीर दास
सेक्स कॉमेडी फिल्म मस्तीजादे में एक्टर वीर दास ने भी बीच पर फुल न्यूड सीन देकर सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म में एक्ट्रेस सनी लियोनी का डबल रोल था। फिल्म में कई आपत्तिजनक सीन्स थे जो सेंसर बोर्ड ने कट कर दिए थे।
राज कुमार राव
बॉलीवुड का उभरता सितारा राज कुमार राव आज किसी पहचान का मोहताज नहीं है। उन्होंने बॉलीवु़ड में कामयाबी का शिखर अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत खुद ही छुआ है। बता दें कि फुल न्यूड सीन देने वाले एक्टर्स की लिस्ट में राजकुमार का भी नाम आता है। उन्होंने फिल्म शाहिद में न्यूड सीन देकर सबके कान खड़े कर दिए थे।
रणबीर कपूर
फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले एक्टर रणबीर कपूर ने अपना पहला शॉट ही न्यूड दिया था। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस सोनम कपूर लीड रोल में थीं।
जॉन अब्राहम
वहीं, बॉलीवुड के दमदार एक्टर जॉन अब्राहम ने भी फिल्म न्यूयॉर्क में जेल के अंदर फुल न्यूड सीन देकर बाहर सबके होश उड़ा दिए थे। फिल्म में उनके अलावा एक्टर नील नितिन मुकेश और एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी थीं।
आमिर खान
आखिर में सुपरहिट फिल्म पीके ने तो बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड ही तोड़ डाले थे। फिल्म में आमिर खान की एक्टिंग ने सबका दिल हर बार की तरह इस फिल्म से भी जीता था। बता दें कि फिल्म में उनकी एंट्री फुल न्यूड सीन से ही हुई थी।
जाहिर है कि हिंदी सिनेमा में न्यूड फोटोशूट का सिलसिला नया नहीं है बल्कि पुराना है लेकिन इस रणबीर सिंह का न्यूड फोटोशूट उनके गले की फांस बन गया है।
दोस्तों बॉलीवुड एक्टर और ऐक्ट्रेस का न्यूड फोटोशूट करना कितना सही है और कितना गलत हमें कमेन्ट करके जरूर बताए।
Comments