राजस्थान जितना अपने इतिहास के लिए जाना जाता है, उतना ही अपने किले, सुंदर महलों व भवनों के लिए भी जाना जाता है। आज हम आपको राजस्थान के 10 ऐसे खूबसूरत महल, किले व भवनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होने के साथ-साथ पर्यटन का मुख्य केंद्र भी हैं। उदयपुर सिटी पैलेस (Udaipur City Palace) उदयपुर सिटी पैलेस राजस्थान के सबसे मशहूर और खूबसूरत भवनों में से एक है। यह उदयपुर शहर में पिछोला झील के किनारे पर स्थित है। उदयपुर को झीलों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। इस महल का निर्माण 16वीं शताब्दी में राजा उदयसिंह द्वितीय द्वारा करवाया गया, जिसके बाद आने वाले राजाओं ने भी समय-समय पर इस पैलेस को खुबसूरत बनाने में अपना योगदान दिया। पैलेस के अंदर कई भव्य महल तथा एक भगवान जगदीश का मंदिर भी है। वर्तमान में इस पैलेस के एक भाग को सरकारी संग्रहालय बनाया गया है, जबकि पैलेस में स्थित फतह प्रकाश भवन तथा शिव निवास भवन को होटलों में तब्दील कर दिया गया है। पैलेस के एक अन्य हिस्से शम्भुक निवास में आज भी राजपरिवार निवास करते है। 2. चित्तौड़ किला (Chittor For...
बेखौफ़ बेबाक़ क़लम की आवाज़