कण कण में देवों के देव महादेव का वास है.. तीनो लोक में सिर्फ बम बम भोले हो रही है। तो वहीं उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में खास तरह की व्यवस्था कर रखी है। कांवड में मेले बड़ी संख्या में ट्रेन के माध्यम से कावड़िया हरिद्वार पहुंच रहे हैं। कांवड़ियों के स्वागत के लिए उत्तराखंड सरकार से लेकर शासन प्रशासन लगा हुआ है। जहां एक तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कावड़ियों के पैर धोकर उनका स्वागत किया। तो वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से कावड़ियों के स्वागत में पुष्प वर्षा की। ऐसे ही हरिद्वार रेलवे पुलिस बल और जीआरपी ने मिलकर अपनी एक अलग अंदाज में बैंड बाजे के साथ स्वागत धुन बजाकर कावड़ियों का स्वागत किया।
ददनपाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेलवेज एवं सुश्री अरुणा भारती अपर पुलिस अधीक्षक रेलवेज ने जीआरपी व आरपीएफ स्टाफ के द्वारा रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर कावड़ यात्रा में आने वाले कावड़ियों का स्वागत एवम अभिनंदन किया गया। 40 बटालियन पीएसी के बैंड द्वारा कावड़ियों के स्वागत में स्वागत धुन बजाई गई है।
हरिद्वार में इस दृश्य को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे पूरी श्रृष्टि डमरू की धुन में झूमे रही हो। सच में भोले बाबा की महिमा न्यारी है तभी तो पूरी दुनिया नाथो के नाथ भोलेनाथ की जय जय कर रहीं है। दोस्तों आपकों हमारी यह वीडियो कैसी लगी है हमें कमेन्ट करके जरूर बताए।
https://youtu.be/Z8wE1EnKtaU
Comments