न्यूड फोटो शूट कराना रणवीर सिंह को पड़ा भारी, रणवीर सिंह से लेकर आमिर खान तक कैमरे के उतार चुके है कपड़े।
अतरंगी फैशन सेंस से लोगों के होश उड़ाने वाले रणवीर सिंह इन दिनों फिर से चर्चा में बने हुए हैं.. लेकिन इस बार रणवीर अपने कपड़ों की वजह से नहीं, बल्कि न्यूड फोटोशूट कराने को लेकर सुर्खियों में हैं। रणवीर के न्यूड फोटोशूट की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। रणवीर की न्यूड तस्वीरें देखकर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। लेकिन कई लोग ऐसे भी है, जो रणवीर के बिंदास एटीट्यूड पर फिदा हो गए हैं। इन्हीं में से एक हैं तमिल एक्टर विष्णु विशाल। एक्टर विष्णु विशाल ने रणवीर सिंह से इंस्पायर होकर अपना भी न्यूड फोटोशूट करा लिया है। एक्टर ने अपनी न्यूड तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। न्यूड फोटोशूट की तस्वीरों में विष्णु विशाल बेड पर बिना कपड़ों के लेटे हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह के बाद विष्णु विशाल की न्यूड फोटोज ने इंटरनेट का पारा वाकई में सुपर हाई कर दिया है। बॉलीवुड और बोल्ड सीन का नाता काफी पुराना है। जब किसी एक्ट्रेस की बात हिट होने पर आती है तो वह पर्दे पर सारी हदें पार करने के लिए राजी होने में हिचकती नहीं हैं। लेकिन इस कड़ी में सिर्फ एक्ट्रेस नहीं ब...