Skip to main content

Posts

Box Office 'विक्रांत रोणा' बनाम 'एक विलेन रिटर्न्स', कौन सी फिल्म करेगी बॉक्स ऑफिस पर कमाल?

हर शुक्रवार को फिल्म रिलीज होती है कुछ दर्शकों को पसंद आती है तो कुछ औंधे मुंह गिरती है। देखा जाए तो बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। पिछले शुक्रवार को रणबीर कपूर की 'शमशेरा' रिलीज हुई थी। इस फिल्म का ट्रेलर जितना बढ़िया था, फिल्म उतनी अच्छी नहीं निकली, इसीलिए दर्शकों ने इसे नकार दिया। रणबीर कपूर ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनकी फिल्म का ये हश्न होने वाला है। अब इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' और किच्चा सुदीप व जैकलीन फर्नांडिज की फिल्म 'विक्रांत रोणा' रिलीज हो गई है। एक विलेन रिटर्न्स करीब आठ साल पहले आई श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ कपूर की फिल्म एक था विलेन का सीक्वल है। वहीं 'विक्रांत रोणा'  पैन इंडिया फिल्म है।  जहां जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स मोहित सूरी के निर्देशन में बनी है। इस फिल्म के प्रमोशन में मेकर्स ने अपनी पूरी जान लगा दी, ताकि फिल्म ओपनिंग डे पर बढ़िया कमाई कर सके। इस फिल्म में दिशा पाटनी औ...

राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री पायलट का पावर कंट्रोल, एक तीर से छोड़ कई निशाने- जीएसटी, महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

संसद में जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है यह हंगामा महंगाई बेरोजगारी के मुद्दे पर नहीं बल्कि यह हंगामा कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान पर है। अधीर रंजन चौधरी ने  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कह कर संबोधित किया था। तभी से बीजेपी ने उनपर निशाना साधना शुरू कर दिया था. हांलाकि, अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में की गई टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा कि "उनके मुंह से निकल गया। जिसका उन्हें बेहद खेद है"। साथ ही अधीर रंजन ने कहा "बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वह इसे उठा रही है"। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार संसद में  जीएसटी, महंगाई, चीन का सीमा पर अतिक्रमण, बेरोजगारी के मुद्दों पर चर्चा करने से बचना चाहती है और जल्दबाजी में विपक्ष के लोगों को सदन से हटाकर विधेयक पारित करवाना चाहती है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अमर्यादित व्यवहार की निंदा भी की। पायलट ने कहा, ‘‘ अगर पूरा बहुमत आपके (केन्द्र सरकार के पास) है तो आपको चर...

भारत तो बदला लेकिन भारतीयों की सोच नहीं बदली, ऐसी गंदी सोच ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी नहीं छोड़ा।

देश का राष्ट्रपति और उसका सम्मान सर्वोपरि है और इस सम्मान  के साथ कभी समझोता नहीं किया जा सकता है। क्योंकि एक देश की आन बान शान सब राष्ट्रपति से है लेकिन जब जब राष्ट्रपति के अपमान की बात आती है तो हर भारतीय का खून खोलना लाजमी है बात ज्यादा दिनों की नहीं है। 21 जुलाई 2022 को भारत की पहली आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद के लिए चुना गया। द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ ली। देश को नया राष्ट्रपति मिलने पर पूरे देश जश्न देखने को मिला तो दूसरी तरफ विपक्ष के बयान सब हिलाकर रख दिया। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को एक निजी चैनल के कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘‘राष्ट्रपत्नी’’ कहकर संबोधित किया था। अधीर रंजन चौधरी के द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) को 'राष्ट्रपत्नी' बोलने पर गुरुवार को संसद (Parliament) में भारी हंगामा हुआ। भाजपा (BJP) ने कांग्रेस (Congress) नेता द्वारा राष्ट्रपति के प्रति इस शब्द के इस्तेमाल को लेकर विरोध जताया है। संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और स्मृति इरानी ने कांग्रेस पर...

न्यूड फोटो शूट कराना रणवीर सिंह को पड़ा भारी, रणवीर सिंह से लेकर आमिर खान तक कैमरे के उतार चुके है कपड़े।

अतरंगी फैशन सेंस से लोगों के होश उड़ाने वाले रणवीर सिंह इन दिनों फिर से चर्चा में बने हुए हैं.. लेकिन इस बार रणवीर अपने कपड़ों की वजह से नहीं, बल्कि न्यूड फोटोशूट कराने को लेकर सुर्खियों में हैं। रणवीर के न्यूड फोटोशूट की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। रणवीर की न्यूड तस्वीरें देखकर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। लेकिन कई लोग ऐसे भी है, जो रणवीर के बिंदास एटीट्यूड पर फिदा हो गए हैं। इन्हीं में से एक हैं तमिल एक्टर विष्णु विशाल। एक्टर विष्णु विशाल ने रणवीर सिंह से इंस्पायर होकर अपना भी न्यूड फोटोशूट करा लिया है। एक्टर ने अपनी न्यूड तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। न्यूड फोटोशूट की तस्वीरों में विष्णु विशाल बेड पर बिना कपड़ों के लेटे हुए नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह के बाद विष्णु विशाल की न्यूड फोटोज ने इंटरनेट का पारा वाकई में सुपर हाई कर दिया है। बॉलीवुड और बोल्ड सीन का नाता काफी पुराना है। जब किसी एक्ट्रेस की बात हिट होने पर आती है तो वह पर्दे पर सारी हदें पार करने के लिए राजी होने में हिचकती नहीं हैं। लेकिन इस कड़ी में सिर्फ एक्ट्रेस नहीं ब...

32 साल की हुई कृति सेनन, बरेली की बर्फी से लेकर मिमी तक से बॉलीवुड में छोड़ी अलग छाप।

कृति सेनन आज की तारिख में वो नाम है जिसने बहुत ही कम समय में अपने दम पर खुद की पहचान बनाई है। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कृति सेनन 32 साल की हो गई है। दिल्ली की रहने वाली इस अभिनेत्री ने बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड के हिंदी सिनेमा में जो मुकाम बनाया है वह तारीफ के काबिल है। कृति आज बॉलीवुड की टॉप लिस्ट अभिनेत्रियों में शुमार हैं। तेलुगू फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाली इस अभिनेत्री ने हीरोपंती से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आज के समय में कृति न सिर्फ बॉलीवुड का जाना माना नाम हैं, बल्कि अपनी एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये फीस लेती हैं। कृति सेनन के इस खास दिन पर उनको परिवार, दोस्त और उनके को-एक्टर्स बधाई दे रहे हैं। कृति सेनन के जन्मदिन के अवसर पर बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर कार्तिक आर्यन ने एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वह कृति को केक खिलाते और जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। कार्तिक ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'डाइट नहीं तोड़ी...लड़की ने सिर्फ पोज किया है मेरे लिए !! तुम्हारे शहजादे की तरफ से हैप्पी बर्थडे परम सुंदरी'। कार्तिक के इस पोस्ट पर कृति का भ...

राशि की मौत हादसा या सोची समझी साजिश, योगी सरकार के राज में क्या मिल पाएगा राशि को इंसाफ।

राशि की मौत कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस राशि की मौत की गुथ्थी को सुलझाने में लगी है। सिर्फ़ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि अब हर भारतीय यह जानना चाहता है। आखिर राशि कि मौत के पीछे की वजह क्या है? राशि उस दिन उस अपार्टमेंट में क्या करने गई थी? क्या वहां पहले से कोई और मौजूद था? इन सभी सवालों का जवाब हर कोई जानना चाहता है। जिस अपार्टमेंट में घटना हुई है वहां फिलहाल कोई नहीं रहता है। फुटेज में दोपहर करीब 12 बजे के आसपास युवती अपार्टमेंट में जाती दिखी है। राशि ने कंधे पर बैग टांग रखा था और मास्क लगाया था। लेकिन राशि के साथ क्या हुआ था यह अभी साफ नहीं हो पाया है।  हालांकि समय बीतने के बाद इस मामले में खुलासे भी होंगे आरोपी भी गिरफ्तार होंगे राशि की मौत की वजह भी साफ हो जाएगी। लेकिन एक चीज़ लौटकर नहीं आने वाली है वो है एक बाप की बेटी माँ की गुड़िया.. जो अब कभी लौटकर नहीं आएगी। बता दें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में काम करने वाली नर्स का शव गोमती नगर के भागीरथी अपार्टमेंट की पार्किंग में मिला है। पुलिस के मुताबिक 14 मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत ...

कांवड़ियों का देव भूमि में अनोखा स्वागत, सरकार से लेकर प्रशासन तक ने की अनोखी पहल

बम बम भोले.. जय शिव शंकर की धुन में मगन कांवड़िया नचाते गाते झूमते चले जा रहे है और पूरा ब्रह्माण्ड बम बम भोले के जयकारों से गूंज रहा है.. जहां देखों कांवड़ियों का जमावड़ा लगा हुआ है। कोई हर की पैड़ी पर बैठा तो कोई शाही स्नान कर रहा है तो कोई माँ गंगा का जल लेकर बम बम करते चले जा रहे है। कण कण में देवों के देव महादेव का वास है.. तीनो लोक में सिर्फ बम बम भोले हो रही है। तो वहीं उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार में चल रहे कांवड़ मेले में खास तरह की व्य वस्था कर रखी है। कांवड में मेले बड़ी संख्या में ट्रेन के माध्यम से कावड़िया हरिद्वार पहुंच रहे हैं। कांवड़ियों के स्वागत के लिए उत्तराखंड सरकार से लेकर शासन प्रशासन लगा हुआ है।  जहां एक तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कावड़ियों के पैर धोकर उनका स्वागत किया। तो वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से कावड़ियों के स्वागत में पुष्प वर्षा की। ऐसे ही हरिद्वार रेलवे पुलिस बल और जीआरपी ने मिलकर अपनी एक अलग अंदाज में बैंड बाजे के साथ स्वागत धुन बजाकर कावड़ियों का स्वागत किया।  ददनपाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेलवेज एवं सु...