Skip to main content

PM Modi Birthday Special- क्या जानते हैं पीएम मोदी के विदेशों में ही नहीं बल्कि विपक्ष में भी अच्छे दोस्त है, 'राष्ट्रवाद' और 'विकास' के नारे साथ नरेंद्र मोदी आज सत्ता के शिखर पर है।

'राष्ट्रवाद' और 'विकास' के नारे के साथ अपने करिश्माई व्यक्तित्व से भगवा परचम लहराने वाले नरेन्द्र मोदी भारतीय राजनीति के ऐसे व्यक्तित्व के रूप में उभरे हैं, जो पं. जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद पूर्ण बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता के शिखर पर पहुंचने वाले तीसरे प्रधानमंत्री हैं।  

नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने उत्तर और पश्चिमी भारत में जीत का ऐसा ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया जिसे आने वाले समय में तोड़ पाना मुश्किल है। लोकसभा चुनाव 2014 की तरह 2019 में भी एनडीए ने नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा और इसी साल 2014 से भी ज्यादा सीटें आईं। मोदी ने वाराणसी सीट से दोबारा चुनाव लड़ते हुए 4 लाख 79 हजार 505 मतों के अंतर से जीत हासिल की। बीजेपी ने 303 सीटें जीतकर अपने पिछले रिकॉर्ड 282 को ही तोड़ दिया। भाजपा नीत एनडीए गठबंधन ने 352 सीटें जीतीं। 

नरेन्द्र मोदी ने इस बार के अपने कार्यकाल के लिए पहले वाले नारे में 'सबका विश्वास' जोड़ दिया है। अब बीजेपी नीत एनडीए का नारा है- 'सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास। 

विपक्ष में भी हैं मोदी के दोस्त 
पीएम मोदी वैश्विक नेता हैं। दुनियाभर के नेताओं से उनके मधुर संबंध हैं। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama), इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) से तो उनकी दोस्ती जगजाहिर है। इसी तरह देश में हर समय विपक्ष के निशाने पर रहने वाले पीएम के निजी तौर पर विपक्ष के कुछ नेताओं से अच्छे ताल्लुकात हैं. इस बारे में एक बार उन्होंने कहा था, 'गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) मेरे अच्छे दोस्त हैं। जब भी मिलते हैं, बहुत अच्छे से मिलते हैं। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) मेरे लिए खुद कुर्ते भेजती हैं। ममता दीदी साल में एक-दो कुर्ते मुझे भेज देती हैं। बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना (Sheikh Hasina) मेरे लिए बंगाली मिठाई भेज देती हैं।

आम के शौकीन हैं पीएम 
पीएम को आम काफी पसंद हैं। बचपन में वह बाग में आम खाने चले जाते थे। उन्हें पेड़ पर पके हुए आम खाना ज्यादा पसंद था। फिर समय के साथ उन्हें आम रस खाने की भी आदत लगी। हालांकि, अब उम्र और स्वास्थ्य कारणों से उन्हें अपनी जीभ पर थोड़ा कंट्रोल करना पड़ता है। 

सीएम बनने के बाद भी खुद धोते थे कपड़े 
इसी तरह पीएम के बारे में कई किस्से मशहूर हैं। बताया जाता है कि वह बचपन में मगरमच्छ के बच्चे को पकड़ लाए थे। इसी तरह एक बार पक्षी को बचाने के लिए वह खंभे पर चढ़ गए थे। वहीं, पीएम मोदी अच्छे स्विमर भी हैं और वह बचपन में नाट्य मंचन में भी भाग लेते थे। एक बार उन्होंने बताया था कि गुजरात के सीएम बनने के बाद भी वह अपने कपड़े खुद धोते थे। 

2001 में बने थे गुजरात के सीएम 
नरेंद्र मोदी साल 2001 में गुजरात के सीएम बने थे। उनके नेतृत्व में बीजेपी ने 2002, 2007 और 2012 के गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 72 वां जन्मदिन हैं। नरेंद्र मोदी न सिर्फ अपने काम से बल्कि अपने अनोखे अंदाज से भी सभी का दिल जीत लेते हैं। 

दोस्तों अगर हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेन्ट करके जरूर बताए।





Comments

Popular posts from this blog

जो करेंगे देश का नाम रोशन, उन्हें परोसा गया था टॉयलेट में खाना, खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना सस्पेंड।

जो खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते है। जो विश्व में भारत का परचम लहराते है। उन्हीं खिलाड़ियों को बाथरूम में रखा खाना दिया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है आखिर देश के भविष्य के साथ ऐसा बर्ताव क्यों? पूरा मामला सहारनपुर के अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम का था, जहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने सहारनपुर आईं महिला खिलाड़ियों के लिए बनाया गया खाना स्टेडियम के टॉयलेट में रखा हुआ दिख रहा था और खिलाड़ी वहां से खाना ले जाती भी दिख रही थी। वीडियो में आप साफ देख सकते है। खिलाड़ियों का खाना कहां रखा गया है और कहां खिलाड़ियों को परोसा जा रहा है।   सहारनपुर में कबड्डी की महिला खिलाड़ियों को टॉयलेट में रखे खाने को परोसने के मामले में शासन की तरफ से बड़ी कार्रवाई करते हुए खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण में एक जांच टीम भी गठित कर दी है, जो मामले की पूरी रिपोर्ट सौंपेगी। मंगलवार को जांच टीम ने स्टेडियम में पहुंचकर वायरल वीडियो की सच्चाई की जांच भी की। पूरा मामला सहारनपु...

सावधान! घर में काली-लाल चींटियों का निकलना क्या है संकेत, जानें लाल-काली चींटियों का दिखना कितना शुभ-अशुभ।

कहते हैं कि धरती पर जितना भार सारी चींटियों का है उतना ही सारे मनुष्यों का है और जितने मनुष्य हैं उतने ही मुर्गे भी हैं। चींटियां मूल रूप से दो रंगों की होती है लाल और काली। अक्सर घरों में चींटियों का निकलना आम बात है। इसलिए अक्सर हम इसे सामान्य घटना जानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इन चींटियों से शुभ और अशुभ घटनाओ का भी पता चलता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, घर से चींटियों का निकलना ना केवल आपकी आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी देती हैं बल्कि होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी देती हैं।अगर आपके घर में काली चीटियां (Black ants) आ रही हैं तो खुश हो जाइए, दरअसल माना जाता है कि ऐसा होने पर भविष्य में आपकी सुख-शांति में बढ़ोतरी होने वाली है। वहीं काली चींटियों को आपके ऐश्वर्य के बढ़ने से भी जोड़ा जाता है। काली चींटियों को खाना खिलाना शुभ होता है। अगर चावल के भरे बर्तन से चींटियां निकल रही हैं तो यह शुभ संकेत होते हैं। कुछ ही दिनों में आपकी धन वृद्धि होने वाली है। व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी होने जा रही है। काली चीटियां भौतिक सुख वाली चीजों क...

अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर हिंदू धर्म का अपमान क्यों?

क्या हिंदू देवी देवता ही ऐसे है देवता है जिनका अपमान करने का लाइसेंस आसानी से मिल जाता है? कोई भी एरा गैरा आता है और हिंदू धर्म पर कुछ भी बोल कर चला जाता है.. कभी भगवान शिव को फिल्मो में गलत तरीके से पेश किया जाता हैं तो कभी सेक्सी दुर्गा जैसी फिल्मे बनाई जाती है क्या कभी इन लोगों ने दूसरे धर्मों का माखौल बनाया है क्या दूसरे धर्मों के बारे  में भी अपशब्द कहने की हिम्मत की है। अगर नहीं, तो फिर  सनातन धर्म ही क्यों? आखिर कब तक हिंदू देवी देवताओं का इस तरह से मजाक उड़ाया जाएगा। आज यह सवाल आज़ाद परिंदा टीवी आपसे पूछता है आखिर कब तक सस्ती पब्लिसिटी के लिए हिंदू धर्म और देवी देवताओं का अपमान होगा?  दरअसल, बीते दिनों डायरेक्टर लीना मण‍िमेकलई (Leena Manimekalai) की अपकमिंग डॉक्यूमेंट्री 'काली' का पोस्टर लॉन्च किया गया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ा हुआ है। इस पोस्टर पर विवाद इसलिए है क्योंकि इस पोस्टर से आस्था को ठेस पहुंची है। इस पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते और एक हाथ में LGBTQ+ कम्युनिटी का झंडा पकड़े देखा जा सकता है। इस पोस्टर से हिन्दू धर्म के लो...