Skip to main content

पितरों को तृप्त करने का आसान तरीका, पितृपक्ष में करें यह आसान उपाय पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति।

पितृपक्ष 2022- पितृपक्ष चल रहे है। अपने घर के देवताओं को तृप्त करने के लिए हम उनका श्राद्ध करते हैं। लेकिन कई बार ऐसी स्थिति हमारे आ जाती है जब पितृजन का श्राद्ध नहीं कर पाते है। साथ ही कई बार हम जानें अनजाने अपने पितृ दोषों को इग्नोर कर देते है। कहा जाता है जो संसार त्यागकर चले गए है उनका ऋण चुकाने के लिए हमे श्राद्ध पक्ष में श्राद्ध जरूर करना चाहिए। चाहे कोई भी हो नाना-नानी, दादा-दादी या फिर माता-पिता अलग-अलग दिन अलग-अलग तिथियों पर सभी के निमित श्राद्ध में धूप-दान, तर्पण, पिंड दान, ब्राह्मण, भोज करवाकर पितरों की तृप्ति की जाती है... लेकिन अगर आप भी किसी कारणवश श्राद्ध नहीं करा पा रहे है, पितृ दोष की शांति नहीं करा पा रहे है तो एक और आसान-सा तरीका है जिससे आप अपने पितृ दोष से मुक्त हो सकते है।

गीता के पाठ से मिलेगी पितृ दोष से मुक्ति
दरअसल भगवद गीता पितृ दोष से मुक्ति पाने का वो रास्ता है जिसे हर कोई नहीं जानता है। जी हां गीता के पाठ से भी पितृ दोष से मुक्ति पाई जा सकती है। गीता में लिखा है क्रोध से भ्रम पैदा होता है, भ्रम से बुद्धि, व्यग्र होती है जब बुद्धि व्यग्र होती है तब तर्क नष्ट हो जाता है और जब तर्क मरता है तो मनुष्य का विवेक नष्ट हो जाता है और उसका पतन शुरू हो जाता है और इस आधार पर बहुत सारी ज्ञान और बुद्धि खोलने वाली बाते गीता में लिखी गई है। गीत शब्द का अर्थ है गीत और भगवद शब्द का अर्थ भगवान यानी कि भगवद गीता को भगवान का गीत कहा गया है।

 
पितृपक्ष में श्रीमद्भागवत गीता का पाठ करने से पूर्वजों का उद्धार होता है। पितृ दोष से मुक्ति और पितृ शांति मिलती है। शास्त्रों में इसे पितरों के कल्याण का सबसे सरल उपाय बताया गया है। जन्म के साथ ही मनुष्य पर देव, गुरु पितृ ऋण होते हैं। गुरु के बताए रास्ते का पालन करके गुरु ऋण, देवताओं की पूजा करके देव ऋण तथा पूर्वजों का तर्पण श्राद्ध, पिंडदान करके पितृ ऋण से मुक्ति मिलती है।

पितृ मुक्ति से जुड़ा सातवां अध्याय
अब अगर आप गीता के सारे अध्याय नहीं कर सकते तो हम आपको बताते हैं वो स्पेशल तरीका जिसे पढ़ने या सुनने मात्र से आपको पितृ दोष से मुक्ति मिलकर अपने पितृरेश्वरों का आशीर्वाद मिलेगा और वो चमत्कारिक उपाय है गीता का सप्तम अध्याय। जी हां गीता का सप्तम अध्याय हमारे पितृ मुक्ति और मोक्ष से जुड़ा हुआ है जो भी मनुष्य पंडितों को भोजन नहीं करा सकते है, अब्रॉड में रहते है वो कैसे पितृ दोष से मुक्ति पाएं उनके लिए पॉसिबल नहीं होता है कि वो विधिपूर्वक तर्पण, भोजन, व पिंडदान आदि करें। तो ऐसे में ये पाठ करने मात्र से आपको श्रेष्ठ फलों की प्राप्ति होगी।

श्राद्ध कर्म पूर्ण करने के पश्चात एक आसन बिछाइए और पास में छोटा सा कलश भरकर रखिए। प्रथम श्राद्ध के दिन अर्थात पूर्णिमा के दिन जब से श्राद्ध शुरू होते है। उस दिन दाहिने हाथ में जल रखकर संकल्प लीजिए कि मैं ये गीता पाठ अपने पूर्वजों की मोक्ष प्राप्ति हेतु करूंगा। अब दिन है सोलह और गीता के अध्याय अठाराह तो जिस दिन घर में हमारे पितरों का श्राद्ध होता है उस दिन दो अध्यायों का पाठ करना चाहिए. आसपास रहने वाले बुजुर्ग और घर परिवार के सदस्यों को विषेष रूप से बैठा कर गीता पाठ करना अत्यंत लाभदायी है।

दोस्तों ये वो आसान तरीका है जिसे अपनाकर आप अपने पितरों की तृप्ति कर सकते हैं और अपने पितरों का आशीर्वाद प्यार सकते हैं। हमारे द्वारा दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेन्ट करके जरूर बताए। साथ ही हमारे लेख को लाइक करे और शेयर भी करें।

भाग्य नहीं दे रहा है साथ, बनते हुए काम अचानक बिगड़ जाए तो आप हो सकते है पितृ दोष से पीड़ित, जानें क्या होता है पितृ दोष, क्या है इसके लक्षण और उपाय।

https://zubaan-e-khas.blogspot.com/2022/08/blog-post_25.html

Comments

Popular posts from this blog

जो करेंगे देश का नाम रोशन, उन्हें परोसा गया था टॉयलेट में खाना, खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना सस्पेंड।

जो खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते है। जो विश्व में भारत का परचम लहराते है। उन्हीं खिलाड़ियों को बाथरूम में रखा खाना दिया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है आखिर देश के भविष्य के साथ ऐसा बर्ताव क्यों? पूरा मामला सहारनपुर के अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम का था, जहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने सहारनपुर आईं महिला खिलाड़ियों के लिए बनाया गया खाना स्टेडियम के टॉयलेट में रखा हुआ दिख रहा था और खिलाड़ी वहां से खाना ले जाती भी दिख रही थी। वीडियो में आप साफ देख सकते है। खिलाड़ियों का खाना कहां रखा गया है और कहां खिलाड़ियों को परोसा जा रहा है।   सहारनपुर में कबड्डी की महिला खिलाड़ियों को टॉयलेट में रखे खाने को परोसने के मामले में शासन की तरफ से बड़ी कार्रवाई करते हुए खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण में एक जांच टीम भी गठित कर दी है, जो मामले की पूरी रिपोर्ट सौंपेगी। मंगलवार को जांच टीम ने स्टेडियम में पहुंचकर वायरल वीडियो की सच्चाई की जांच भी की। पूरा मामला सहारनपु...

सावधान! घर में काली-लाल चींटियों का निकलना क्या है संकेत, जानें लाल-काली चींटियों का दिखना कितना शुभ-अशुभ।

कहते हैं कि धरती पर जितना भार सारी चींटियों का है उतना ही सारे मनुष्यों का है और जितने मनुष्य हैं उतने ही मुर्गे भी हैं। चींटियां मूल रूप से दो रंगों की होती है लाल और काली। अक्सर घरों में चींटियों का निकलना आम बात है। इसलिए अक्सर हम इसे सामान्य घटना जानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इन चींटियों से शुभ और अशुभ घटनाओ का भी पता चलता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, घर से चींटियों का निकलना ना केवल आपकी आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी देती हैं बल्कि होने वाले नुकसान के बारे में भी जानकारी देती हैं।अगर आपके घर में काली चीटियां (Black ants) आ रही हैं तो खुश हो जाइए, दरअसल माना जाता है कि ऐसा होने पर भविष्य में आपकी सुख-शांति में बढ़ोतरी होने वाली है। वहीं काली चींटियों को आपके ऐश्वर्य के बढ़ने से भी जोड़ा जाता है। काली चींटियों को खाना खिलाना शुभ होता है। अगर चावल के भरे बर्तन से चींटियां निकल रही हैं तो यह शुभ संकेत होते हैं। कुछ ही दिनों में आपकी धन वृद्धि होने वाली है। व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी होने जा रही है। काली चीटियां भौतिक सुख वाली चीजों क...

अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर हिंदू धर्म का अपमान क्यों?

क्या हिंदू देवी देवता ही ऐसे है देवता है जिनका अपमान करने का लाइसेंस आसानी से मिल जाता है? कोई भी एरा गैरा आता है और हिंदू धर्म पर कुछ भी बोल कर चला जाता है.. कभी भगवान शिव को फिल्मो में गलत तरीके से पेश किया जाता हैं तो कभी सेक्सी दुर्गा जैसी फिल्मे बनाई जाती है क्या कभी इन लोगों ने दूसरे धर्मों का माखौल बनाया है क्या दूसरे धर्मों के बारे  में भी अपशब्द कहने की हिम्मत की है। अगर नहीं, तो फिर  सनातन धर्म ही क्यों? आखिर कब तक हिंदू देवी देवताओं का इस तरह से मजाक उड़ाया जाएगा। आज यह सवाल आज़ाद परिंदा टीवी आपसे पूछता है आखिर कब तक सस्ती पब्लिसिटी के लिए हिंदू धर्म और देवी देवताओं का अपमान होगा?  दरअसल, बीते दिनों डायरेक्टर लीना मण‍िमेकलई (Leena Manimekalai) की अपकमिंग डॉक्यूमेंट्री 'काली' का पोस्टर लॉन्च किया गया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ा हुआ है। इस पोस्टर पर विवाद इसलिए है क्योंकि इस पोस्टर से आस्था को ठेस पहुंची है। इस पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते और एक हाथ में LGBTQ+ कम्युनिटी का झंडा पकड़े देखा जा सकता है। इस पोस्टर से हिन्दू धर्म के लो...