Skip to main content

PM Modi Birthday Special- प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का डंका देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बजा है, आखिर क्यों पीएम मोदी का अंदाज सबसे अलग है।

नरेंद्र मोदी न सिर्फ अपने काम से बल्कि अपने अनोखे अंदाज से भी सभी का दिल जीत लेते हैं। वे जहां जाते हैं वहां की भाषा, संस्कृति को अपनाने का प्रयास करते हैं। वे अपने पहनावे से भी चर्चाओं में रहते हैं। मोदी के जन्मदिन पर जानिए पीएम मोदी के अनोखे अंदाज की कहानी azad Parinda tv की जुबानी...

मंदिरों में आराधना
देश में हो या विदेश में, पीएम मोदी को अक्सर मंदिरों में पूजा-पाठ करते देखा जा सकता है।

वीर जवानों के साथ त्योहार की खुशी
 पीएम बनने के बाद से ही मोदी अकसर सीमा पर तैनात सुरक्षाबलों के साथ दिवाली मनाना पसंद करते हैं। जवानों के बीच वे सैन्य वस्त्रों में दिखाई देते हैं।

लोगों का दिल जीत लेता है अंदाज
पीएम मोदी जैसा देश वैसा भेष में भरोसा रखते हैं। इस तरह से वे वहां के लोगों से सीधे जुड़ जाते हैं। उनका यह अंदाज सभी का दिल जीत लेता है।

मोर के साथ पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रकृति प्रेम किसी से छुपा नहीं है। मोर को दाना खिलाने का वीडियो उन्होंने 23 अगस्त 2020 को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। वीडियो में नजर आ रहा मोर प्रधानमंत्री आवास पर ही रहता है और कई बार पीएम मोदी के बाग में दिखाई दे चुका है।

बाबा केदार के चरणों में लगाया ध्यान
18 मई 2019 में पीएम मोदी ने केदारनाथ की गुफा में ध्यान लगाकर सभी का दिल जीत लिया था। यहां प्रधानमंत्री 17 घंटे तक ध्यानमग्न रहें। इस गुफा को रूद्र गुफा के नाम से भी जाना जाता है। 12250 फुट की ऊंची इस गुफा का इस्तेमाल श्रद्धालु ध्यान के लिए करते हैं।

चरखा चलाते मोदी
 गुजरात में महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की स्थापना के 100 साल पूरे होने के अवसर पर पीएम मोदी 17 जून 2017 को यहां पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने चरखा भी चलाया था। मोदी राज में खादी को काफी बढ़ावा मिला है।

साफे को लेकर उत्सुकता
2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही नरेंद्र मोदी हर वर्ष 15 अगस्त को लालकिले पर अलग-अलग पगड़ी या साफे में नजर आते हैं। सभी की नजरें इस बात पर लगी होती है कि पीएम इस बार किस तरह की पगड़ी या साफा पहनेंगे।

पहली बार संसद पहुंचे तो नवाया शीश
2014 में नरेंद्र मोदी जब पहली बार लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार संसद पहुंचे थे तो उन्होंने सबसे पहले संसद की सीढ़ियों पर सिर झुकाया था। यह फोटो बहुत वायरल हुआ था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी से जुड़े यह वो किस्से है जो पीएम मोदी को सबसे अलग बनाते है।

दोस्तों अगर हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेन्ट करके जरूर बताए। 

क्यों मोदी है तो मुमकिन है? देशी ही नहीं विदेशी भी क्यों फिदा है?



Comments

Popular posts from this blog

जो करेंगे देश का नाम रोशन, उन्हें परोसा गया था टॉयलेट में खाना, खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना सस्पेंड।

जो खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते है। जो विश्व में भारत का परचम लहराते है। उन्हीं खिलाड़ियों को बाथरूम में रखा खाना दिया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है आखिर देश के भविष्य के साथ ऐसा बर्ताव क्यों? पूरा मामला सहारनपुर के अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम का था, जहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने सहारनपुर आईं महिला खिलाड़ियों के लिए बनाया गया खाना स्टेडियम के टॉयलेट में रखा हुआ दिख रहा था और खिलाड़ी वहां से खाना ले जाती भी दिख रही थी। वीडियो में आप साफ देख सकते है। खिलाड़ियों का खाना कहां रखा गया है और कहां खिलाड़ियों को परोसा जा रहा है।   सहारनपुर में कबड्डी की महिला खिलाड़ियों को टॉयलेट में रखे खाने को परोसने के मामले में शासन की तरफ से बड़ी कार्रवाई करते हुए खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण में एक जांच टीम भी गठित कर दी है, जो मामले की पूरी रिपोर्ट सौंपेगी। मंगलवार को जांच टीम ने स्टेडियम में पहुंचकर वायरल वीडियो की सच्चाई की जांच भी की। पूरा मामला सहारनपु...

अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर हिंदू धर्म का अपमान क्यों?

क्या हिंदू देवी देवता ही ऐसे है देवता है जिनका अपमान करने का लाइसेंस आसानी से मिल जाता है? कोई भी एरा गैरा आता है और हिंदू धर्म पर कुछ भी बोल कर चला जाता है.. कभी भगवान शिव को फिल्मो में गलत तरीके से पेश किया जाता हैं तो कभी सेक्सी दुर्गा जैसी फिल्मे बनाई जाती है क्या कभी इन लोगों ने दूसरे धर्मों का माखौल बनाया है क्या दूसरे धर्मों के बारे  में भी अपशब्द कहने की हिम्मत की है। अगर नहीं, तो फिर  सनातन धर्म ही क्यों? आखिर कब तक हिंदू देवी देवताओं का इस तरह से मजाक उड़ाया जाएगा। आज यह सवाल आज़ाद परिंदा टीवी आपसे पूछता है आखिर कब तक सस्ती पब्लिसिटी के लिए हिंदू धर्म और देवी देवताओं का अपमान होगा?  दरअसल, बीते दिनों डायरेक्टर लीना मण‍िमेकलई (Leena Manimekalai) की अपकमिंग डॉक्यूमेंट्री 'काली' का पोस्टर लॉन्च किया गया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ा हुआ है। इस पोस्टर पर विवाद इसलिए है क्योंकि इस पोस्टर से आस्था को ठेस पहुंची है। इस पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते और एक हाथ में LGBTQ+ कम्युनिटी का झंडा पकड़े देखा जा सकता है। इस पोस्टर से हिन्दू धर्म के लो...

योगी राज में बदली जेलों की तस्वीर, शाहजहांपुर जेल से समाने आई एक अनोखी तस्वीर, जेल के अन्दर कैदी लगा रहे हैं चौके-छक्के।

योगी राज 2.0 में सबकुछ बदल रहा है। माफियाओं की नींद उड़ी है तो गैंगस्टरों का एनकाउन्टर हो रहा है कानून व्यवस्था में सुधार है महिला में आत्मविश्वास बढ़ा है। यह सब योगी सरकार में ही संभव हुआ है। तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की जेलों में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। जेल में बंद बंदी कभी मास्क बनाते हैं तो कभी तिरंगा।  जेल में बंद बंदियों को मानसिक डिप्रेशन से बचाव के लिए अब यूपी की जेलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है। यूपी के शाहजहांपुर जेल से एक तस्वीर निकल कर सामने आई है जिसमें जेल में बंद बंदी क्रिकेट खेल रहे है। और चौके छक्के लगा रहे हैं। वहीं और जेल के अधिकारी मैच के अंपायर बने हुए हैं।  शाहजहांपुर जिला कारागार के जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि उनकी जेल में बंद बंदियों के बीच एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि जेल में बंद बंदियों को तनाव मुक्त बनाने और उनका शरीर स्वास्थ्य रहे इस उद्देश्य से जेल के अंदर बंदियों को क्रिकेट मैच खिलाया जा रहा है। जाहिर सी बात है अगर इस तरह से कैदियों की मान...