Skip to main content

जो करेंगे देश का नाम रोशन, उन्हें परोसा गया था टॉयलेट में खाना, खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना सस्पेंड।

जो खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते है। जो विश्व में भारत का परचम लहराते है। उन्हीं खिलाड़ियों को बाथरूम में रखा खाना दिया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है आखिर देश के भविष्य के साथ ऐसा बर्ताव क्यों? पूरा मामला सहारनपुर के अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम का था, जहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने सहारनपुर आईं महिला खिलाड़ियों के लिए बनाया गया खाना स्टेडियम के टॉयलेट में रखा हुआ दिख रहा था और खिलाड़ी वहां से खाना ले जाती भी दिख रही थी। वीडियो में आप साफ देख सकते है। खिलाड़ियों का खाना कहां रखा गया है और कहां खिलाड़ियों को परोसा जा रहा है।  

सहारनपुर में कबड्डी की महिला खिलाड़ियों को टॉयलेट में रखे खाने को परोसने के मामले में शासन की तरफ से बड़ी कार्रवाई करते हुए खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण में एक जांच टीम भी गठित कर दी है, जो मामले की पूरी रिपोर्ट सौंपेगी। मंगलवार को जांच टीम ने स्टेडियम में पहुंचकर वायरल वीडियो की सच्चाई की जांच भी की। पूरा मामला सहारनपुर के अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम का था, जहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

शासन और क्षेत्रीय प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। शासन द्वारा क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना को निलंबित कर दिया। वहीं जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने भी पूरे मामले में ADM के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच बैठा दी है, जिसकी रिपोर्ट जांच टीम 3 दिन में देगी।

जांच टीम ने खिलाड़ियों के लिए बयान
उधर मंगलवार को जांच टीम एडीएम रजनीश कुमार मिश्र के नेतृत्व में अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची और वहां पर उन्होंने खिलाड़ियों और कोच के बयान लिए। वायरल वीडियो में दिख रही जगहों का भी निरीक्षण किया गया। दूसरे शहरों से खिलाड़ियों का फोन नंबर एकत्रित करके उनके बयान और फीडबैक भी लेने का प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ था और खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था स्टेडियम में ही की गई है। भोजन स्वीमिंग पूल परिसर में तैयार किया जा रहा है। वहीं कच्चा राशन चेंजिंग रूम और शौचालयों में रखा गया है। वहीं भोजन तैयार करने के बाद भी उसे शौचालय में रखवा दिया। चावल की बड़ी परात और पूड़ियां कागज पर शौचालय के फर्श पर रखी दिखाई दी। हालांकि इस मामले पल कार्रवाई हो रही है लेकिन इस मामले ने एक बात साफ कर दी है चाहें हमारा देश बुलंदियों को क्यों न छू ले लेकिन कुछ तुच्छ मानसिकता के लोग यह साबित करने से बाज नहीं आते उनकी सोच क्या है।

हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेन्ट करके जरूर बताएं। अगर अच्छी लगी है तो इसे लाइक औल शेयर जरूर करें।

योगी राज में बदली जेलों की तस्वीर, शाहजहांपुर जेल से समाने आई एक अनोखी तस्वीर, जेल के अन्दर कैदी लगा रहे हैं चौके-छक्के।

राशि की मौत हादसा या सोची समझी साजिश, योगी सरकार के राज में क्या मिल पाएगा राशि को इंसाफ।

दिल्ली की राजनीति में कौन है सच्चा? कौन है झूठा?, जानें दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर लगे आरोपों की क्या है सच्चाई?

गौवंश पर लंपी वायरस का बरपा कहर, अब तक हजारों की संख्या गायों की हो गई मौत, जानें लंपी वायरस के क्या है लक्षण, कैसे करें लंपी वायरस से बचाव

आखिर गाय का हिंदू धर्म, संस्कृति में इतना महत्व क्यों है? गाय को मां का दर्जा क्यों दिया है? जानें गाय हमारे लिए पूजनीय क्यों है?

Comments

Popular posts from this blog

पधारो म्हारे देश... राजस्थान की 10 सबसे खूबसूरत जगह, एक बार जरूर जाकर घूमे।

राजस्‍थान जितना अपने इतिहास के लिए जाना जाता है, उतना ही अपने किले, सुंदर महलों व भवनों के लिए भी जाना जाता है। आज हम आपको राजस्थान के 10 ऐसे खूबसूरत महल, किले व भवनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होने के साथ-साथ पर्यटन का मुख्य केंद्र भी हैं। उदयपुर सिटी पैलेस (Udaipur City Palace) उदयपुर सिटी पैलेस राजस्थान के सबसे मशहूर और खूबसूरत भवनों में से एक है। यह उदयपुर शहर में पिछोला झील के किनारे पर स्थित है। उदयपुर को झीलों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। इस महल का निर्माण 16वीं शताब्दी में राजा उदयसिंह द्वितीय द्वारा करवाया गया, जिसके बाद आने वाले राजाओं ने भी समय-समय पर इस पैलेस को खुबसूरत बनाने में अपना योगदान दिया। पैलेस के अंदर कई भव्य महल तथा एक भगवान जगदीश का मंदिर भी है। वर्तमान में इस पैलेस के एक भाग को सरकारी संग्रहालय बनाया गया है, जबकि पैलेस में स्थित फतह प्रकाश भवन तथा शिव निवास भवन को होटलों में तब्दील कर दिया गया है। पैलेस के एक अन्य हिस्से शम्भुक निवास में आज भी राजपरिवार निवास करते है। 2. चित्तौड़ किला (Chittor For...

उत्तराखंड- रायपुर में बादल फटने और भारी बारिश ने देहरादून में मचाई तबाही, टपकेश्वर मंंदिर के पास बाढ़ जैसे हालात

उत्तराखंड़ से बादल फटने की खबर अक्सर सुनना को मिल जाती है  लेकिन शुक्रवार की देहरादून के लिए कहर बनकर आई। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर में बादल फटने की सूचना मिली है। रायपुर (Sarkhet) प्रखंड के सरखेत गांव में स्थानीय लोगों ने सुबह 2 बजकर 45 मिनट पर बादल फटने की सूचना दी। जिसके बाद  SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहीं गांव में फंसे सभी लोगों को बचा लिया गया है। इसकी सूचना एसडीआरएफ के ओर से दी गई है।  बादल फटने के बाद कई जगहों पर चल भराव की सूचना मिली है। वहीं देहरादून के ही कई जगहों पर तेज बारिश हुई है। बताया जाता है कि देहरादून के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। भारी बारिश के बाद कई नदियां ऊफान पर हैं। इससे बाढ़ की स्थिति भी बनी हुई है। कई जगहों पर सड़कें टूटने और घरों पानी घूसने की बात सामने आई है।  वहीं देहरादून में लगातार हुई भारी बारिश के बाद अब आम जनजीवन भी बाधित हुआ है। बताया जा रहा है कि इसको लेकर प्रशासन की ओर से पहले तैयारी नहीं की गई थी। जिसके कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ...