Skip to main content

किसके सिर पर सजेगा कांग्रेस अध्यक्ष पद का ताज अशोक गहलोत या फिर शशि थरूर? देखिए कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में कौन-कौन है शामिल।

कौन होगा कांग्रेस का अगला अध्यक्ष? यह सवाल अब सुर्खियां बटोर रहा है। क्योंकि कांग्रेस आलाकमान ने फैसला कर लिया है कि इस बार कांग्रेस अध्यक्ष गैर गांधी होगा। ऐसे में अब कांग्रेस खेमें में हलचल शुरू हो गई है। किसके सिर सजेगा अध्यक्ष का ताज? किसको मिलेगा वफादारी का ईनाम किसको मिलेगी गद्दारी की सज़ा?

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वो राहुल गांधी को बनाने के लिए आलाकमान से बात करेंगे, साथ ही राहुल को भी मनाएंगे। गहलोत के मुताबिक राहुल नहीं माने तो वे खुद भी नामांकन भरेंगे। वहीं  राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कोई भी व्यक्ति दो पदों पर नहीं रह सकता है।

उनका इशारा सीएम अशोक गहलोत की ओर था। सीएम गहलोत का नाम कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में चल रहा है। उन्होंने कहा है कि अगर राहुल गांधी नामांकन के लिए तैयार नहीं होते हैं तो वह (गहलोत) अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उधर सचिन पायलट के बयान पर सीएम गहलोत ने भी मीडिया को दिए बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में कोई भी खड़ा हो सकता है चाहे वो मंत्री हो या मुख्यमंत्री।

सोनिया गांधी से करेंगे मुलाकात
अशोक गहलोत दिल्ली में मौजूद हैं। उनकी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात होनी है। अशोक गहलोत ने कहा कि "पार्टी आलाकमान का जो भी फैसला होगा उसके बाद वह नामांकन दाखिल करेंगे। मुझे कांग्रेस की सेवा करनी है। जहां भी मेरा उपयोग है, मैं वहां तैयार रहूंगा। अगर पार्टी को लगता है कि मेरी मुख्यमंत्री के रूप में जरूरत है, या अध्यक्ष के रूप में ज्यादा जरूरत है तो मैं मना नहीं कर पाऊंगा।

रेस में कौन-कौन नाम आगे 
कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में कई संभावित नाम सामने आए हैं. इनमें सबसे ऊपर नाम राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का है। अशोक गहलोत गांधी परिवार के वफादार हैं। वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर का नाम भी रेस में आगे चल रहा है। उन्होंने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। वह एक दिन पहले ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर दिल्ली पहुंचे हैं और यहां सोनिया गांधी से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक शशि थरूर से मुलाकात के बाद सोनिया गांधी ने कहा कि 'चुनाव लड़ने के लिए कोई भी स्वतंत्र है'।

बता दें अगले महीने कांग्रेस पार्टी के लिए नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाना है। बीते 24 साल में पहली बार गांधी परिवार का कोई सदस्य इस पद की कमान अपने हाथ लेने को तैयार नहीं है। इस बीच दो नाम सामने आ रहे हैं जो इस पद के दावेदार हो सकते हैं।  ये हैं लोकसभा सांसद शशि थरूर और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। हालांकि इनके नाम की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। एक ओर जहां शशि थरूर का विवादों से भी नाता रहा है वहीं गहलोत बेदाग छवि वाले नेता हैं। इस वजह से गहलोत पद के लिए प्रबल दावेदार हो सकते हैं। 

दोस्तों हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेन्ट करके जरूर बताए। साथ ही इसे लाइक और शेयर करना बिल्कुल न भूले।

कांग्रेस के गठन से लेकर अब तक पार्टी को कितने अध्यक्ष मिले? इनमें से कितने नेहरु-गांधी परिवार से थे? कितने गैर नेहरू-गांधी पार्टी के अध्यक्ष रहे? इस बार होने वाले चुनाव में किसकी दावेदारी मजबूत है?

जो करेंगे देश का नाम रोशन, उन्हें परोसा गया था टॉयलेट में खाना, खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना सस्पेंड।

प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का डंका देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बजा है, आखिर क्यों पीएम मोदी का अंदाज सबसे अलग है।

बदलते वक्त के साथ पीएम मोदी का कद भी बड़ा है, लेकिन एक वक्त यह सब आसान नहीं था क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी के अपने ही उनकी राह में रोड़ा बन गए थे।

राजस्थान कांग्रेस में गहलोत बनाम पायलट का जिन्न एक बार फिर अपने चरम पर, गहलोत के मंत्री अशोक चांदना ने दी सचिन पायलट को खुली धमकी।

राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री पायलट का पवार कंट्रोल, एक तीर से छोड़ कई निशाने- जीएसटी, महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

भारत तो बदला लेकिन भारतीयों की सोच नहीं बदली, ऐसी गंदी सोच ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भी नहीं छोड़ा।

Comments

Popular posts from this blog

पधारो म्हारे देश... राजस्थान की 10 सबसे खूबसूरत जगह, एक बार जरूर जाकर घूमे।

राजस्‍थान जितना अपने इतिहास के लिए जाना जाता है, उतना ही अपने किले, सुंदर महलों व भवनों के लिए भी जाना जाता है। आज हम आपको राजस्थान के 10 ऐसे खूबसूरत महल, किले व भवनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होने के साथ-साथ पर्यटन का मुख्य केंद्र भी हैं। उदयपुर सिटी पैलेस (Udaipur City Palace) उदयपुर सिटी पैलेस राजस्थान के सबसे मशहूर और खूबसूरत भवनों में से एक है। यह उदयपुर शहर में पिछोला झील के किनारे पर स्थित है। उदयपुर को झीलों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। इस महल का निर्माण 16वीं शताब्दी में राजा उदयसिंह द्वितीय द्वारा करवाया गया, जिसके बाद आने वाले राजाओं ने भी समय-समय पर इस पैलेस को खुबसूरत बनाने में अपना योगदान दिया। पैलेस के अंदर कई भव्य महल तथा एक भगवान जगदीश का मंदिर भी है। वर्तमान में इस पैलेस के एक भाग को सरकारी संग्रहालय बनाया गया है, जबकि पैलेस में स्थित फतह प्रकाश भवन तथा शिव निवास भवन को होटलों में तब्दील कर दिया गया है। पैलेस के एक अन्य हिस्से शम्भुक निवास में आज भी राजपरिवार निवास करते है। 2. चित्तौड़ किला (Chittor For...

जो करेंगे देश का नाम रोशन, उन्हें परोसा गया था टॉयलेट में खाना, खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना सस्पेंड।

जो खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते है। जो विश्व में भारत का परचम लहराते है। उन्हीं खिलाड़ियों को बाथरूम में रखा खाना दिया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है आखिर देश के भविष्य के साथ ऐसा बर्ताव क्यों? पूरा मामला सहारनपुर के अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम का था, जहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने सहारनपुर आईं महिला खिलाड़ियों के लिए बनाया गया खाना स्टेडियम के टॉयलेट में रखा हुआ दिख रहा था और खिलाड़ी वहां से खाना ले जाती भी दिख रही थी। वीडियो में आप साफ देख सकते है। खिलाड़ियों का खाना कहां रखा गया है और कहां खिलाड़ियों को परोसा जा रहा है।   सहारनपुर में कबड्डी की महिला खिलाड़ियों को टॉयलेट में रखे खाने को परोसने के मामले में शासन की तरफ से बड़ी कार्रवाई करते हुए खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण में एक जांच टीम भी गठित कर दी है, जो मामले की पूरी रिपोर्ट सौंपेगी। मंगलवार को जांच टीम ने स्टेडियम में पहुंचकर वायरल वीडियो की सच्चाई की जांच भी की। पूरा मामला सहारनपु...

उत्तराखंड- रायपुर में बादल फटने और भारी बारिश ने देहरादून में मचाई तबाही, टपकेश्वर मंंदिर के पास बाढ़ जैसे हालात

उत्तराखंड़ से बादल फटने की खबर अक्सर सुनना को मिल जाती है  लेकिन शुक्रवार की देहरादून के लिए कहर बनकर आई। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर में बादल फटने की सूचना मिली है। रायपुर (Sarkhet) प्रखंड के सरखेत गांव में स्थानीय लोगों ने सुबह 2 बजकर 45 मिनट पर बादल फटने की सूचना दी। जिसके बाद  SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहीं गांव में फंसे सभी लोगों को बचा लिया गया है। इसकी सूचना एसडीआरएफ के ओर से दी गई है।  बादल फटने के बाद कई जगहों पर चल भराव की सूचना मिली है। वहीं देहरादून के ही कई जगहों पर तेज बारिश हुई है। बताया जाता है कि देहरादून के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। भारी बारिश के बाद कई नदियां ऊफान पर हैं। इससे बाढ़ की स्थिति भी बनी हुई है। कई जगहों पर सड़कें टूटने और घरों पानी घूसने की बात सामने आई है।  वहीं देहरादून में लगातार हुई भारी बारिश के बाद अब आम जनजीवन भी बाधित हुआ है। बताया जा रहा है कि इसको लेकर प्रशासन की ओर से पहले तैयारी नहीं की गई थी। जिसके कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ...