Skip to main content

राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री पायलट का पावर कंट्रोल, एक तीर से छोड़ कई निशाने- जीएसटी, महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

संसद में जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है यह हंगामा महंगाई बेरोजगारी के मुद्दे पर नहीं बल्कि यह हंगामा कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान पर है। अधीर रंजन चौधरी ने  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कह कर संबोधित किया था। तभी से बीजेपी ने उनपर निशाना साधना शुरू कर दिया था. हांलाकि, अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में की गई टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा कि "उनके मुंह से निकल गया। जिसका उन्हें बेहद खेद है"। साथ ही अधीर रंजन ने कहा "बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वह इसे उठा रही है"।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार संसद में  जीएसटी, महंगाई, चीन का सीमा पर अतिक्रमण, बेरोजगारी के मुद्दों पर चर्चा करने से बचना चाहती है और जल्दबाजी में विपक्ष के लोगों को सदन से हटाकर विधेयक पारित करवाना चाहती है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अमर्यादित व्यवहार की निंदा भी की।

पायलट ने कहा, ‘‘ अगर पूरा बहुमत आपके (केन्द्र सरकार के पास) है तो आपको चर्चा में भाग लेना चाहिए..। लेकिन भाजपा का ध्यान सिर्फ चुनावी गणित साधने, प्रतीकात्मकता करने और महंगाई एवं बेरोजगारी पर चर्चा रोकने पर ध्यान केन्द्रित है। शासन पर उसका ध्यान नहीं है।''

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘केन्द्र में पिछले सात-आठ सालों से भाजपा की सरकार है लेकिन राजस्थान को जो हमारा हिस्सा है.. जो अनुपात बनता है.. वो धनराशि नहीं मिल पाती है, इतने सारे मंत्री बने हुए हैं लेकिन जो पर्याप्त समर्थन इतने बडे प्रदेश को मिलना चाहिए वो मिलता नहीं है। भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए ।'' उन्होंने कहा कि ‘‘आज जो महंगाई है उस पर संसद में चर्चा सरकार करना नहीं चाह रही है..20-20 सांसदों को निलंबित किया जा रहा है.. सांसद संसद में गांधी की मूर्ति के नीचे धरने पर बैठे हैं। लेकिन जीएसटी, महंगाई और चीन के अतिक्रमण,..बेरोजगारी.. इन सब मुद्दों पर सरकार चर्चा करने से बचना चाहती है।''

भरतपुर में साधु के आत्मदाह पर पूछे गये सवाल का जवाब देते हुए पायलट ने कहा ‘‘ कानून में जो भी शिकायत होगी उसकी जांच सरकार पूरी करेगी लेकिन मैं समझता हूं कि जो हादसा हुआ है वह बड़ा दुखदायी था। पायलट ने ट्वीट किया, ‘‘सोनिया गांधी जी ने देश की सेवा,एकता, प्रगति एवं खुशहाली को अपना सर्वप्रथम कर्तव्य माना है। हर परिस्थिति मे उनका विनम्र स्वभाव व सभी के प्रति सम्मान सर्वविदित है।'' उन्होंने कहा,‘‘आज सदन मे भाजपा नेता ने उनके साथ जो अमर्यादित व्यवहार किया वो निंदनीय है।''
जाहिर है कि कांग्रेस नेता के बयान से मैच बवाल को शांत करने की पुरजोर कोशिश की जा रही है लेकिन बवाल की चपेट में सोनिया गांधी आ चुकी है हालांकि अब ये देखना होगा कि यह मामला कब शांत होगा। दोस्तों इस विषय पर आप भी हमसे अपने विचार सांझा करें। 

Comments

Popular posts from this blog

जो करेंगे देश का नाम रोशन, उन्हें परोसा गया था टॉयलेट में खाना, खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना सस्पेंड।

जो खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते है। जो विश्व में भारत का परचम लहराते है। उन्हीं खिलाड़ियों को बाथरूम में रखा खाना दिया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है आखिर देश के भविष्य के साथ ऐसा बर्ताव क्यों? पूरा मामला सहारनपुर के अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम का था, जहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने सहारनपुर आईं महिला खिलाड़ियों के लिए बनाया गया खाना स्टेडियम के टॉयलेट में रखा हुआ दिख रहा था और खिलाड़ी वहां से खाना ले जाती भी दिख रही थी। वीडियो में आप साफ देख सकते है। खिलाड़ियों का खाना कहां रखा गया है और कहां खिलाड़ियों को परोसा जा रहा है।   सहारनपुर में कबड्डी की महिला खिलाड़ियों को टॉयलेट में रखे खाने को परोसने के मामले में शासन की तरफ से बड़ी कार्रवाई करते हुए खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण में एक जांच टीम भी गठित कर दी है, जो मामले की पूरी रिपोर्ट सौंपेगी। मंगलवार को जांच टीम ने स्टेडियम में पहुंचकर वायरल वीडियो की सच्चाई की जांच भी की। पूरा मामला सहारनपु...

अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर हिंदू धर्म का अपमान क्यों?

क्या हिंदू देवी देवता ही ऐसे है देवता है जिनका अपमान करने का लाइसेंस आसानी से मिल जाता है? कोई भी एरा गैरा आता है और हिंदू धर्म पर कुछ भी बोल कर चला जाता है.. कभी भगवान शिव को फिल्मो में गलत तरीके से पेश किया जाता हैं तो कभी सेक्सी दुर्गा जैसी फिल्मे बनाई जाती है क्या कभी इन लोगों ने दूसरे धर्मों का माखौल बनाया है क्या दूसरे धर्मों के बारे  में भी अपशब्द कहने की हिम्मत की है। अगर नहीं, तो फिर  सनातन धर्म ही क्यों? आखिर कब तक हिंदू देवी देवताओं का इस तरह से मजाक उड़ाया जाएगा। आज यह सवाल आज़ाद परिंदा टीवी आपसे पूछता है आखिर कब तक सस्ती पब्लिसिटी के लिए हिंदू धर्म और देवी देवताओं का अपमान होगा?  दरअसल, बीते दिनों डायरेक्टर लीना मण‍िमेकलई (Leena Manimekalai) की अपकमिंग डॉक्यूमेंट्री 'काली' का पोस्टर लॉन्च किया गया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ा हुआ है। इस पोस्टर पर विवाद इसलिए है क्योंकि इस पोस्टर से आस्था को ठेस पहुंची है। इस पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते और एक हाथ में LGBTQ+ कम्युनिटी का झंडा पकड़े देखा जा सकता है। इस पोस्टर से हिन्दू धर्म के लो...

योगी राज में बदली जेलों की तस्वीर, शाहजहांपुर जेल से समाने आई एक अनोखी तस्वीर, जेल के अन्दर कैदी लगा रहे हैं चौके-छक्के।

योगी राज 2.0 में सबकुछ बदल रहा है। माफियाओं की नींद उड़ी है तो गैंगस्टरों का एनकाउन्टर हो रहा है कानून व्यवस्था में सुधार है महिला में आत्मविश्वास बढ़ा है। यह सब योगी सरकार में ही संभव हुआ है। तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की जेलों में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। जेल में बंद बंदी कभी मास्क बनाते हैं तो कभी तिरंगा।  जेल में बंद बंदियों को मानसिक डिप्रेशन से बचाव के लिए अब यूपी की जेलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है। यूपी के शाहजहांपुर जेल से एक तस्वीर निकल कर सामने आई है जिसमें जेल में बंद बंदी क्रिकेट खेल रहे है। और चौके छक्के लगा रहे हैं। वहीं और जेल के अधिकारी मैच के अंपायर बने हुए हैं।  शाहजहांपुर जिला कारागार के जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि उनकी जेल में बंद बंदियों के बीच एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि जेल में बंद बंदियों को तनाव मुक्त बनाने और उनका शरीर स्वास्थ्य रहे इस उद्देश्य से जेल के अंदर बंदियों को क्रिकेट मैच खिलाया जा रहा है। जाहिर सी बात है अगर इस तरह से कैदियों की मान...