Skip to main content

Posts

PM Modi Birthday Special- क्या जानते हैं पीएम मोदी के विदेशों में ही नहीं बल्कि विपक्ष में भी अच्छे दोस्त है, 'राष्ट्रवाद' और 'विकास' के नारे साथ नरेंद्र मोदी आज सत्ता के शिखर पर है।

'राष्ट्रवाद' और 'विकास' के नारे के साथ अपने करिश्माई व्यक्तित्व से भगवा परचम लहराने वाले नरेन्द्र मोदी भारतीय राजनीति के ऐसे व्यक्तित्व के रूप में उभरे हैं, जो पं. जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद पूर्ण बहुमत के साथ लगातार दूसरी बार सत्ता के शिखर पर पहुंचने वाले तीसरे प्रधानमंत्री हैं।   नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने उत्तर और पश्चिमी भारत में जीत का ऐसा ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया जिसे आने वाले समय में तोड़ पाना मुश्किल है। लोकसभा चुनाव 2014 की तरह 2019 में भी एनडीए ने नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा और इसी साल 2014 से भी ज्यादा सीटें आईं। मोदी ने वाराणसी सीट से दोबारा चुनाव लड़ते हुए 4 लाख 79 हजार 505 मतों के अंतर से जीत हासिल की। बीजेपी ने 303 सीटें जीतकर अपने पिछले रिकॉर्ड 282 को ही तोड़ दिया। भाजपा नीत एनडीए गठबंधन ने 352 सीटें जीतीं।  नरेन्द्र मोदी ने इस बार के अपने कार्यकाल के लिए पहले वाले नारे में 'सबका विश्वास' जोड़ दिया है। अब बीजेपी नीत एनडीए का नारा है- 'सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास।  विपक्ष में भी हैं मोदी के दोस्त  पीएम मो...

पितरों को तृप्त करने का आसान तरीका, पितृपक्ष में करें यह आसान उपाय पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति।

पितृपक्ष 2022- पितृपक्ष चल रहे है। अपने घर के देवताओं को तृप्त करने के लिए हम उनका श्राद्ध करते हैं। लेकिन कई बार ऐसी स्थिति हमारे आ जाती है जब पितृजन का श्राद्ध नहीं कर पाते है। साथ ही कई बार हम जानें अनजाने अपने पितृ दोषों को इग्नोर कर देते है। कहा जाता है जो संसार त्यागकर चले गए है उनका ऋण चुकाने के लिए हमे श्राद्ध पक्ष में श्राद्ध जरूर करना चाहिए। चाहे कोई भी हो नाना-नानी, दादा-दादी या फिर माता-पिता अलग-अलग दिन अलग-अलग तिथियों पर सभी के निमित श्राद्ध में धूप-दान, तर्पण, पिंड दान, ब्राह्मण, भोज करवाकर पितरों की तृप्ति की जाती है... लेकिन अगर आप भी किसी कारणवश श्राद्ध नहीं करा पा रहे है, पितृ दोष की शांति नहीं करा पा रहे है तो एक और आसान-सा तरीका है जिससे आप अपने पितृ दोष से मुक्त हो सकते है। गीता के पाठ से मिलेगी पितृ दोष से मुक्ति दरअसल भगवद गीता पितृ दोष से मुक्ति पाने का वो रास्ता है जिसे हर कोई नहीं जानता है। जी हां गीता के पाठ से भी पितृ दोष से मुक्ति पाई जा सकती है। गीता में लिखा है क्रोध से भ्रम पैदा होता है, भ्रम से बुद्धि, व्यग्र होती है जब बुद्धि व्यग्र होती...

PM Modi Birthday Special- प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का डंका देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बजा है, आखिर क्यों पीएम मोदी का अंदाज सबसे अलग है।

नरेंद्र मोदी न सिर्फ अपने काम से बल्कि अपने अनोखे अंदाज से भी सभी का दिल जीत लेते हैं। वे जहां जाते हैं वहां की भाषा, संस्कृति को अपनाने का प्रयास करते हैं। वे अपने पहनावे से भी चर्चाओं में रहते हैं। मोदी के जन्मदिन पर जानिए पीएम मोदी के अनोखे अंदाज की कहानी azad Parinda tv की जुबानी... मंदिरों में आराधना देश में हो या विदेश में, पीएम मोदी को अक्सर मंदिरों में पूजा-पाठ करते देखा जा सकता है। वीर जवानों के साथ त्योहार की खुशी  पीएम बनने के बाद से ही मोदी अकसर सीमा पर तैनात सुरक्षाबलों के साथ दिवाली मनाना पसंद करते हैं। जवानों के बीच वे सैन्य वस्त्रों में दिखाई देते हैं। लोगों का दिल जीत लेता है अंदाज पीएम मोदी जैसा देश वैसा भेष में भरोसा रखते हैं। इस तरह से वे वहां के लोगों से सीधे जुड़ जाते हैं। उनका यह अंदाज सभी का दिल जीत लेता है। मोर के साथ पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रकृति प्रेम किसी से छुपा नहीं है। मोर को दाना खिलाने का वीडियो उन्होंने 23 अगस्त 2020 को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। वीडियो में नजर आ रहा मोर प्रधानमंत्री आवास पर ही रहता है और कई ...

PM MODI BIRTHDAY SPECIAL- बदलते वक्त के साथ पीएम मोदी का कद भी बड़ा है, लेकिन एक वक्त यह सब आसान नहीं था क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी के अपने ही उनकी राह में रोड़ा बन गए थे।

सख्त प्रशासक, दमदार व्यक्तित्व, गंभीर नेता, आत्मविश्वासी लीडर और शानदार वक्ता वो है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी... 17 सितंबर पीएम मोदी के लिए बेहद खास दिन है क्योंकि यह वहीं दिन है जब पीएम मोदी इस दुनिया में आए थे। 17 सितंबर 1950 को पीएम मोदी ने गुजरात के वडनगर के गुजराती परिवार में पैदा हुए।  गुजरात में बेहद साधारण परिवार में जन्‍मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को 72 बरस के हो गए। मोदी ने बचपन में अपने पिता के साथ चाय बेचने में मदद की। जैसे जैसे वक्त बदलता गया मोदी भी अपने मुकाम की तरफ बढ़ते चले गए। 2007 के विधानसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी ने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रही। राज्य में तीसरी बार अपनी सत्ता का डंका बजाया।  2012 तक मोदी का बीजेपी में कद इतना बड़ा हो गया कि उन्हें पार्टी के पीएम उम्मीदवार के रूप में देखा जाने लगा था। 2013 में उन्हें बीजेपी प्रचार अभियान का प्रमुख बनाया गया और बाद में बीजेपी ने प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्...

गौवंश पर लंपी वायरस का बरपा कहर, अब तक हजारों की संख्या गायों की हो गई मौत, जानें लंपी वायरस के क्या है लक्षण, कैसे करें लंपी वायरस से बचाव

कोरोना वायरस ने पूरे विश्व में हाहाकार मचा दिया था। जहां धीरे धीरे कोरोना जैसी घातक महामारी से पूरा देश लड़ता रहा। वहीं अब बेजुबान जानवरों पर लम्पी वायरस जैसी बीमारी का कहर टूट पड़ा है।  आजकल देश में खासकर राजस्थान और गुजरात समेत 10 अलग अलग राज्यों में इस जानलेवा बीमारी का संक्रमण हो चूका है। हमारे देश के अतिरिक्त अन्य देशों में भी इस बीमारी ( lampi virus ) के चलते अभी तक बड़ी संख्या में दुधारू पशुओं की जान जा चुकी है। ये एक लाइलाज बीमारी है जिसका अभी तक कोई भी एंटीडोट नहीं तैयार किया जा सका है। क्या है लंपी वायरस? लम्पी वायरस ( lampi virus ) जानवरों में पायी जाने वाली एक जानलेवा बीमारी है। ये बीमारी दुधारू पशुओं में पाई जा रही है , मुख्य रूप से ये गायों में देखने को मिल रही है। इससे संक्रमित होने वाली गायों की हजारों की संख्या में मौत हो चुकी हैं। लंपी वायरस संक्रमित पशु के संपर्क में आने से ही अन्य स्वस्थ पशु को भी हो जाता है। लंपी वायरस को विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन ने अधिसूचित बीमारी घोषित की है। इसका कोई पुख्ता इलाज अभी तक नहीं आया है। हालांकि इसका इलाज सिर्फ लक्षणो...

राजस्थान कांग्रेस में गहलोत बनाम पायलट का जिन्न एक बार फिर अपने चरम पर, गहलोत के मंत्री अशोक चांदना ने दी सचिन पायलट को खुली धमकी।

रााजस्थान काांग्रेस में मचे घमासान पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल है राजस्थान कांग्रेस में दो फाड़ क्यों?, अशोक चांदना पर किसने फेंके जूते चप्पल?, क्या पायलट समर्थकों ने चांदना पर फेंके जूते चप्पल?, पायलट समर्थकों पर लगे आरोप कितने सच्चे कितने झूठे?, जनता से ज्यादा नेताओ को अपना स्वार्थ प्यारा?और सवाल यह भी है कि क्या सीएम बनने के लिए पायलट की है नई चाल? खैर जो भी अब राजस्थान में राजशी राजठाट, यहाँ का पहनावा और यहाँ के एतिहासिक जगहों से ज्यादा राजस्थान में इन दिनों कुछ मशहूर हो रहा है तो वो है आशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट। एक बार फिर CM अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी CM सचिन पायलट गुट के बीच का झगड़ा अपने बिल से बाहर निकल आया। बात सोमवार शाम की है जब अजमेर के पुष्कर में गुर्जर नेता कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के अस्थि विसर्जन के दौरान एक सभा आयोजित हुई। इस दौरान गहलोत समर्थक खेल मंत्री अशोक चांदना जैसे ही भाषण देने मंच पर पहुंचे, तो दूसरी तरफ से पायलट समर्थकों ने जूते-बोतलें फेंककर विरोध शुरू कर दिया। उन्होंने सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे भी लगाए। अब ऐसे मे राजस्थान के खेलमंत्री अ...

योगी राज में बदली जेलों की तस्वीर, शाहजहांपुर जेल से समाने आई एक अनोखी तस्वीर, जेल के अन्दर कैदी लगा रहे हैं चौके-छक्के।

योगी राज 2.0 में सबकुछ बदल रहा है। माफियाओं की नींद उड़ी है तो गैंगस्टरों का एनकाउन्टर हो रहा है कानून व्यवस्था में सुधार है महिला में आत्मविश्वास बढ़ा है। यह सब योगी सरकार में ही संभव हुआ है। तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की जेलों में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। जेल में बंद बंदी कभी मास्क बनाते हैं तो कभी तिरंगा।  जेल में बंद बंदियों को मानसिक डिप्रेशन से बचाव के लिए अब यूपी की जेलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है। यूपी के शाहजहांपुर जेल से एक तस्वीर निकल कर सामने आई है जिसमें जेल में बंद बंदी क्रिकेट खेल रहे है। और चौके छक्के लगा रहे हैं। वहीं और जेल के अधिकारी मैच के अंपायर बने हुए हैं।  शाहजहांपुर जिला कारागार के जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि उनकी जेल में बंद बंदियों के बीच एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि जेल में बंद बंदियों को तनाव मुक्त बनाने और उनका शरीर स्वास्थ्य रहे इस उद्देश्य से जेल के अंदर बंदियों को क्रिकेट मैच खिलाया जा रहा है। जाहिर सी बात है अगर इस तरह से कैदियों की मान...