Skip to main content

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती

“वे मुझे मार सकते हैं, लेकिन वे मेरे विचारों को नहीं मार सकते। वे मेरे शरीर को कुचल सकते हैं, लेकिन वे मेरी आत्मा को कुचलने में सक्षम नहीं होंगे।” यह बात शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के सच हो रहे है। आज भगत सिंह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके विचार आज हर भारतीय की जुबां पर है। देश का हर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह को उनकी जयंती पर याद कल रहा है। सोशल मीडिया हो या फिर भगत की पूज्य जन्मभूमि हर जगह देश के इस वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी जा रहीं है। 

शहीद-ए-आजम भगत सिंह भारत के एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांतिकारी विचारधारा और उग्र वामपंथी व्यक्तित्व वाले महान देशभक्त थे। साथ ही भगतसिंह एक महान कवि, विचारक, लेखक तथा दूरदृष्टा भी थे जिन्होंने हसरत मोहानी के नारे ‘इंकलाब जिन्दाबाद’ को सच कर दिखाया। देखा जाए तो इस अमर शहीद के बारे में हमारी यह धारणा ब्रिटिश रिकार्ड के आधार पर बनी जिसे हमने अपने स्वतंत्र विचारों से परखने का प्रयास नहीं किया। भगत सिंह ने 23 वर्ष और कुछ महीनों का छोटा लेकिन यादगार जीवन जिया, और इतनी कम आयु में उन्होंने वैचारिक परिपक्वता और लक्ष्य के प्रति जो दृढ़ता हासिल की वह सराहनीय थी और रहेगी। इन्ही असाधारण और महान कारणों की बदौलत भारत माता का यह वीर सपूत इतनी अल्पायु में फांसी पर चढ़ने के बाद भी हम करोड़ो हिन्दुस्तानियों के दिलों में आज भी जिन्दा है। 

भगत सिंह का जन्म पंजाब के दोआब जिले में 28 सितंबर 1907 को हुआ था लेकिन कुछ विद्वानों के अनुसार उनके जन्म की तारीख 27 सितंबर को तो कुछ जगहों पर अक्टूबर में भी बताया जाता है। हालंकि शहीद भगत सिंह की जयंती (Bhagat Singh Birthday) हर साल 28 सितंबर को पूरे भारतवर्ष में जोश और उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस साल भी शहीद-ए-आज़म भगत सिंह का 114वां जन्मदिन 28 सितंबर 2022 को बुधवार के दिन ही मनाया जा रहा है। भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को पंजाब (ब्रिटिश भारत) के लायलपुर जिले के बंगा गाँव में हुआ (जो अब पाकिस्तान में है)। यह एक संधू जाट खानदान था और पूरी तरह से भारतीय स्वतंत्रता के संघर्ष में शामिल था उनके पिता, और दोनों चाचा उस समय के लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी थे। 
माता-पिता- भगत सिंह के पिता का नाम सरदार किशन सिंह था जो गांधीवादी विचारधारा वाले स्वतंत्रता सेनानी थे और उनकी माता का नाम विद्यावती था। तथा उनके चाचा का नाम सरदार अजीत सिंह और स्वरण सिंह था। 

विवाह- 19 साल की उम्र में ही भगत सिंह के माता-पिता ने उनका विवाह करना चाहा लेकिन वह उस समय घर छोडकर चले गए और अपने माता-पिता के लिए एक पत्र छोड़ दिया जिसमें उन्होंने लिखा- ‘‘मेरा जीवन एक महान उद्देश्य के लिए समर्पित है, और वह उद्देश्य देश की आजादी है। इसलिये मुझे तब तक चैन नहीं है। ना ही मेरी ऐसी को सांसारिक सुख की इच्छा है.. जो मुझे ललचा सके।’’ 

लोग आज भी उनकी इतनी कम उम्र में इतने बड़े संकल्प और दृढ़ निश्चयता की सराहना करते है। वह कोई साधारण युवा नहीं थे, उन्होंने सिर्फ बारहवीं पास की और उसके बाद घर से भाग कर चन्द्रशेखर आजाद की क्रांतिकारी पार्टी को ज्वाइन कर लिया। जब भगत सिंह जवान थे, तभी से उन्होंने यूरोपीय क्रांतिकारी आंदोलनों और ब्रिटिश हुकुमत के खिलाफ गहन अध्ययन किया और क्रांतिकारी विचारों से प्रेरित होनें के बाद इन्होंने क्रन्तिकारी बनने का फैसला किया। भगत सिंह जी अपने पिता और चाचा के विचारों से प्रभावित हुए और उन्होंने हमेशा लोगों को अंग्रेजों का विरोध करने के लिए प्रेरित किया। देश के प्रति निष्ठा और इसे अंग्रेजों के चंगुल से आजाद कराने का द्रढ़ संकल्प भगत सिंह में जन्मजात था। देशभक्त परिवार में पैदा होने के कारण यह उनके नसों में खून बनकर दौड़ रहा था। बहुत कम उम्र में ही क्रन्तिकारी स्वतंत्रता सेनानी के रूप में स्वतंत्रता के संघर्ष में शामिल होने के कारण अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बगावत करते हुए इंकलाब जिंदाबाद के नारे के साथ वे केवल 23 वर्ष की आयु में शहीद हो गए क्योंकि उन्हे ब्रिटिश सरकार द्वारा 23 मार्च 1931 को फासी दे दी गयी थी। 

भगत सिंह अपने वीरता और क्रांतिकारी विचारधारा के लिए आज भी लोकप्रिय हैं। इसके साथ ही बहुत ज्यादा पढ़ा लिखा न होने के बावजूद भी भगत सिंह ने ‘‘मैं नास्तिक क्यों हूं’’ सहित जो कुछ भी लिखा उससे उनकी वैचारिक गहराइयों का अनुमान लगाया जा सकता है। 

भारत माता के वीर पुत्र भगत सिंह के जयंती पर आप शहीद भगत सिंह की जयंती कब मनाई जाती है तथा इनका जन्म कब और कहाँ हुआ था की इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें और उनको श्रद्धांजलि दें। दोस्तों हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेन्ट करके जरूर बताए।




Comments

Popular posts from this blog

पधारो म्हारे देश... राजस्थान की 10 सबसे खूबसूरत जगह, एक बार जरूर जाकर घूमे।

राजस्‍थान जितना अपने इतिहास के लिए जाना जाता है, उतना ही अपने किले, सुंदर महलों व भवनों के लिए भी जाना जाता है। आज हम आपको राजस्थान के 10 ऐसे खूबसूरत महल, किले व भवनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होने के साथ-साथ पर्यटन का मुख्य केंद्र भी हैं। उदयपुर सिटी पैलेस (Udaipur City Palace) उदयपुर सिटी पैलेस राजस्थान के सबसे मशहूर और खूबसूरत भवनों में से एक है। यह उदयपुर शहर में पिछोला झील के किनारे पर स्थित है। उदयपुर को झीलों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। इस महल का निर्माण 16वीं शताब्दी में राजा उदयसिंह द्वितीय द्वारा करवाया गया, जिसके बाद आने वाले राजाओं ने भी समय-समय पर इस पैलेस को खुबसूरत बनाने में अपना योगदान दिया। पैलेस के अंदर कई भव्य महल तथा एक भगवान जगदीश का मंदिर भी है। वर्तमान में इस पैलेस के एक भाग को सरकारी संग्रहालय बनाया गया है, जबकि पैलेस में स्थित फतह प्रकाश भवन तथा शिव निवास भवन को होटलों में तब्दील कर दिया गया है। पैलेस के एक अन्य हिस्से शम्भुक निवास में आज भी राजपरिवार निवास करते है। 2. चित्तौड़ किला (Chittor For...

जो करेंगे देश का नाम रोशन, उन्हें परोसा गया था टॉयलेट में खाना, खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना सस्पेंड।

जो खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते है। जो विश्व में भारत का परचम लहराते है। उन्हीं खिलाड़ियों को बाथरूम में रखा खाना दिया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है आखिर देश के भविष्य के साथ ऐसा बर्ताव क्यों? पूरा मामला सहारनपुर के अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम का था, जहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने सहारनपुर आईं महिला खिलाड़ियों के लिए बनाया गया खाना स्टेडियम के टॉयलेट में रखा हुआ दिख रहा था और खिलाड़ी वहां से खाना ले जाती भी दिख रही थी। वीडियो में आप साफ देख सकते है। खिलाड़ियों का खाना कहां रखा गया है और कहां खिलाड़ियों को परोसा जा रहा है।   सहारनपुर में कबड्डी की महिला खिलाड़ियों को टॉयलेट में रखे खाने को परोसने के मामले में शासन की तरफ से बड़ी कार्रवाई करते हुए खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण में एक जांच टीम भी गठित कर दी है, जो मामले की पूरी रिपोर्ट सौंपेगी। मंगलवार को जांच टीम ने स्टेडियम में पहुंचकर वायरल वीडियो की सच्चाई की जांच भी की। पूरा मामला सहारनपु...

उत्तराखंड- रायपुर में बादल फटने और भारी बारिश ने देहरादून में मचाई तबाही, टपकेश्वर मंंदिर के पास बाढ़ जैसे हालात

उत्तराखंड़ से बादल फटने की खबर अक्सर सुनना को मिल जाती है  लेकिन शुक्रवार की देहरादून के लिए कहर बनकर आई। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर में बादल फटने की सूचना मिली है। रायपुर (Sarkhet) प्रखंड के सरखेत गांव में स्थानीय लोगों ने सुबह 2 बजकर 45 मिनट पर बादल फटने की सूचना दी। जिसके बाद  SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहीं गांव में फंसे सभी लोगों को बचा लिया गया है। इसकी सूचना एसडीआरएफ के ओर से दी गई है।  बादल फटने के बाद कई जगहों पर चल भराव की सूचना मिली है। वहीं देहरादून के ही कई जगहों पर तेज बारिश हुई है। बताया जाता है कि देहरादून के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। भारी बारिश के बाद कई नदियां ऊफान पर हैं। इससे बाढ़ की स्थिति भी बनी हुई है। कई जगहों पर सड़कें टूटने और घरों पानी घूसने की बात सामने आई है।  वहीं देहरादून में लगातार हुई भारी बारिश के बाद अब आम जनजीवन भी बाधित हुआ है। बताया जा रहा है कि इसको लेकर प्रशासन की ओर से पहले तैयारी नहीं की गई थी। जिसके कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ...