Ganesh Chathuthi 2022- आज मनाई जा रही है गणेश चतुर्थी, जानें कैसे करें गणपति बप्पा को प्रसन्न? गणपति बप्पा मोर्या
गणेश चतुर्थी के दिन घरों में गणपति की स्थापना की जाती है। और उन्हें 10 दिन तक घर में विराजमान किया जाता है। इस दिन से 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत होती है। आइए जानते हैं भाद्रपद माह में पड़ने वाली गणेश चतुर्थी के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।
'शुभ मुहूर्त' और 'तिथि'
गणेश चतुर्थी की शुरुआत 31 अगस्त से हो रही है। 30 अगस्त, मंगलवार दोपहर 3 बजकर 33 मिनट पर चतुर्थी तिथि आरंभ होगी और 31 अगस्त दोपहर 3 बजकर 22 मिनट पर समापन होगा। उदयातिथि के आधार पर गणेश चतुर्थी का व्रत 31 अगस्त को रखा जाएगा। इस दिन गणेश जी की पूजा का शुभ मुहूर्त 11 बजकर 05 मिनट से दोपहर 1 बजकर 38 मिनट तक है। वहीं, गणेश विसर्जन 09 सिंतबर 2022 में किया जाएगा।
ऐसे करें गणपति जी की स्थापना
गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की जाती है। गणपति को ढोल बाजे के साथ धूमधाम से घर में विराजित किया जाता है। उन्हें 10 दिन तक घर में रखा जाता है। उनकी पूजा की जाती है। गणेश चतुर्थी के दिन सुबह स्नान आदि के बाद साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर गणेश जी की मूर्ति स्थापित की जाती है। बप्पा का जल से अभिषेक किया जाता है। उन्हें अक्षत, दुर्वा, फूल आदि अर्पित किए जाते हैं। उनका प्रिय भोग मोदक अर्पित किया जाता है और अंत आरती और मंत्र जाप किया जाता है।
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥.
यह मंत्र जितना सरल है उतना ही प्रभावशाली भी। यह मंत्र इतना ज्यादा प्रभावशाली है कि कोई भी कार्य शुरू करने से पूर्व इस मंत्र का जाप आपके सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूरा करेगा। मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन घर में बप्पा की स्थापना करने से और उनकी विधि-विधान के साथ पूजा आदि करने से बप्पा भक्तों के सब विघ्न दूर करते हैं। उनके कष्ट हर लेते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
Tejasswi prakash ने लालबागचा राजा का लिया आशीर्वाद
गणेश चतुर्थी पर कैसे करें गणपति बप्पा को प्रसन्न चंदौसी में गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की सोने की मूर्ति तेजस्वी प्रकाश का गणेश उत्सव पर धाँसू परफार्मेंस मुस्लिम अभिनेता की गणेश चतुर्थी पर पूजा, नम आंखों से दी विदाई माधुरी दीक्षित की गणेश भक्ति मासूम बच्ची की भगवान गणेश के प्रति ऐसा प्रेम नहीं देखा
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर पधारे गणपति बप्पा
सलमान खान ने गणेश भगवान की पूजा अर्चना लालबागचा राजा का first look पुष्पा स्टाइल में गणपति बप्पा
कर लो लालबागचा राजा के दर्शन गणपति बप्पा के लिए हाथी का प्यार, हाथी ने पहनाई भगवान गणेश को मालााला मौनी राय ने की गणेश चतुर्थी पर पूजा अर्चना
Comments