Skip to main content

Ganesh Chathuthi 2022- आज मनाई जा रही है गणेश चतुर्थी, जानें कैसे करें गणपति बप्पा को प्रसन्न? गणपति बप्पा मोर्या

गणेश चतुर्थी पर कैसे करें गणपति बप्पा को प्रसन्न

हिंदू धर्म में हर महीना का अपना अलग महत्व रखता है। हर महीना किसी न किसी देवता को समर्पित होता है। जैसे  सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस महीने भोलेनाथ की भक्ति  की जाती है।

 देवों के देव महादेव के पुत्र गणेश की पूजा का पर्व आता है। वैसे तो किसी भी  देवी देवता की पूजा करने से पहले विघ्नहर्ता गणपति जी का नाम लिया जाता है। इस बार गणेश चतुर्थी 31 अगस्त, बुधवार के दिन पड़ रही है। बुधवार के दिन होने की वजह से गणेश चतुर्थी का महत्व कई गुना ज्यादा बढ़ जाता है। बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित होता है और इसी दिन गणेश चतुर्थी होने से इस दिन व्रत का खास महत्व है।

गणेश चतुर्थी के दिन घरों में गणपति की स्थापना की जाती है। और उन्हें 10 दिन तक घर में विराजमान किया जाता है। इस दिन से 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत होती है। आइए जानते हैं भाद्रपद माह में पड़ने वाली गणेश चतुर्थी के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।

'शुभ मुहूर्त' और 'तिथि'
गणेश चतुर्थी की शुरुआत 31 अगस्त से हो रही है। 30 अगस्त, मंगलवार दोपहर 3 बजकर 33 मिनट  पर चतुर्थी तिथि आरंभ होगी और 31 अगस्त दोपहर 3 बजकर 22 मिनट पर समापन होगा। उदयातिथि के आधार पर गणेश चतुर्थी का व्रत 31 अगस्त को रखा जाएगा। इस दिन गणेश जी की पूजा का शुभ मुहूर्त 11 बजकर 05 मिनट से दोपहर 1 बजकर 38 मिनट तक है। वहीं, गणेश विसर्जन 09 सिंतबर 2022 में किया जाएगा

ऐसे करें गणपति जी की स्थापना
गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की जाती है। गणपति को ढोल बाजे के साथ धूमधाम से घर में विराजित किया जाता है। उन्हें 10 दिन तक घर में रखा जाता है। उनकी पूजा की जाती है। गणेश चतुर्थी के दिन सुबह स्नान आदि के बाद साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर गणेश जी की मूर्ति स्थापित की जाती है। बप्पा का जल से अभिषेक किया जाता है। उन्हें अक्षत, दुर्वा, फूल आदि अर्पित किए जाते हैं। उनका प्रिय भोग मोदक अर्पित किया जाता है और अंत आरती और मंत्र जाप किया जाता है।

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। 
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥.
यह मंत्र जितना सरल है उतना ही प्रभावशाली भी। यह मंत्र इतना ज्यादा प्रभावशाली है कि कोई भी कार्य शुरू करने से पूर्व इस मंत्र का जाप आपके सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूरा करेगा। मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन घर में बप्पा की स्थापना करने से और उनकी विधि-विधान के साथ पूजा आदि करने से बप्पा भक्तों के सब विघ्न दूर करते हैं। उनके कष्ट हर लेते हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

Tejasswi prakash ने लालबागचा राजा का लिया आशीर्वाद

गणेश चतुर्थी पर कैसे करें गणपति बप्पा को प्रसन्न चंदौसी में गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की सोने की मूर्ति तेजस्वी प्रकाश का गणेश उत्सव पर धाँसू परफार्मेंस मुस्लिम अभिनेता की गणेश चतुर्थी पर पूजा, नम आंखों से दी विदाई माधुरी दीक्षित की गणेश भक्ति मासूम बच्ची की भगवान गणेश के प्रति ऐसा प्रेम नहीं देखा 

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर पधारे गणपति बप्पा

sharddha Arya ने की गणेश पूजा

Salman khan की गणेश भक्ति

सलमान खान ने गणेश भगवान की पूजा अर्चना लालबागचा राजा का first look पुष्पा स्टाइल में गणपति बप्पा 

कर लो लालबागचा राजा के दर्शन गणपति बप्पा के लिए हाथी का प्यार, हाथी ने पहनाई भगवान गणेश को मालााला मौनी राय ने की गणेश चतुर्थी पर पूजा अर्चना

Ankita lokhande का गणेश उत्सव पर डांस

Comments

Ganpati Bappa maurya
https://youtu.be/28_o_dFW93U

Popular posts from this blog

जो करेंगे देश का नाम रोशन, उन्हें परोसा गया था टॉयलेट में खाना, खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना सस्पेंड।

जो खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते है। जो विश्व में भारत का परचम लहराते है। उन्हीं खिलाड़ियों को बाथरूम में रखा खाना दिया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है आखिर देश के भविष्य के साथ ऐसा बर्ताव क्यों? पूरा मामला सहारनपुर के अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम का था, जहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने सहारनपुर आईं महिला खिलाड़ियों के लिए बनाया गया खाना स्टेडियम के टॉयलेट में रखा हुआ दिख रहा था और खिलाड़ी वहां से खाना ले जाती भी दिख रही थी। वीडियो में आप साफ देख सकते है। खिलाड़ियों का खाना कहां रखा गया है और कहां खिलाड़ियों को परोसा जा रहा है।   सहारनपुर में कबड्डी की महिला खिलाड़ियों को टॉयलेट में रखे खाने को परोसने के मामले में शासन की तरफ से बड़ी कार्रवाई करते हुए खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण में एक जांच टीम भी गठित कर दी है, जो मामले की पूरी रिपोर्ट सौंपेगी। मंगलवार को जांच टीम ने स्टेडियम में पहुंचकर वायरल वीडियो की सच्चाई की जांच भी की। पूरा मामला सहारनपु...

अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर हिंदू धर्म का अपमान क्यों?

क्या हिंदू देवी देवता ही ऐसे है देवता है जिनका अपमान करने का लाइसेंस आसानी से मिल जाता है? कोई भी एरा गैरा आता है और हिंदू धर्म पर कुछ भी बोल कर चला जाता है.. कभी भगवान शिव को फिल्मो में गलत तरीके से पेश किया जाता हैं तो कभी सेक्सी दुर्गा जैसी फिल्मे बनाई जाती है क्या कभी इन लोगों ने दूसरे धर्मों का माखौल बनाया है क्या दूसरे धर्मों के बारे  में भी अपशब्द कहने की हिम्मत की है। अगर नहीं, तो फिर  सनातन धर्म ही क्यों? आखिर कब तक हिंदू देवी देवताओं का इस तरह से मजाक उड़ाया जाएगा। आज यह सवाल आज़ाद परिंदा टीवी आपसे पूछता है आखिर कब तक सस्ती पब्लिसिटी के लिए हिंदू धर्म और देवी देवताओं का अपमान होगा?  दरअसल, बीते दिनों डायरेक्टर लीना मण‍िमेकलई (Leena Manimekalai) की अपकमिंग डॉक्यूमेंट्री 'काली' का पोस्टर लॉन्च किया गया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ा हुआ है। इस पोस्टर पर विवाद इसलिए है क्योंकि इस पोस्टर से आस्था को ठेस पहुंची है। इस पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते और एक हाथ में LGBTQ+ कम्युनिटी का झंडा पकड़े देखा जा सकता है। इस पोस्टर से हिन्दू धर्म के लो...

योगी राज में बदली जेलों की तस्वीर, शाहजहांपुर जेल से समाने आई एक अनोखी तस्वीर, जेल के अन्दर कैदी लगा रहे हैं चौके-छक्के।

योगी राज 2.0 में सबकुछ बदल रहा है। माफियाओं की नींद उड़ी है तो गैंगस्टरों का एनकाउन्टर हो रहा है कानून व्यवस्था में सुधार है महिला में आत्मविश्वास बढ़ा है। यह सब योगी सरकार में ही संभव हुआ है। तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश की जेलों में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। जेल में बंद बंदी कभी मास्क बनाते हैं तो कभी तिरंगा।  जेल में बंद बंदियों को मानसिक डिप्रेशन से बचाव के लिए अब यूपी की जेलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है। यूपी के शाहजहांपुर जेल से एक तस्वीर निकल कर सामने आई है जिसमें जेल में बंद बंदी क्रिकेट खेल रहे है। और चौके छक्के लगा रहे हैं। वहीं और जेल के अधिकारी मैच के अंपायर बने हुए हैं।  शाहजहांपुर जिला कारागार के जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि उनकी जेल में बंद बंदियों के बीच एक क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि जेल में बंद बंदियों को तनाव मुक्त बनाने और उनका शरीर स्वास्थ्य रहे इस उद्देश्य से जेल के अंदर बंदियों को क्रिकेट मैच खिलाया जा रहा है। जाहिर सी बात है अगर इस तरह से कैदियों की मान...