Skip to main content

राशि की मौत हादसा या सोची समझी साजिश, योगी सरकार के राज में क्या मिल पाएगा राशि को इंसाफ।

राशि की मौत कई सवाल खड़े कर रही है। पुलिस राशि की मौत की गुथ्थी को सुलझाने में लगी है। सिर्फ़ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि अब हर भारतीय यह जानना चाहता है। आखिर राशि कि मौत के पीछे की वजह क्या है? राशि उस दिन उस अपार्टमेंट में क्या करने गई थी? क्या वहां पहले से कोई और मौजूद था? इन सभी सवालों का जवाब हर कोई जानना चाहता है। जिस अपार्टमेंट में घटना हुई है वहां फिलहाल कोई नहीं रहता है। फुटेज में दोपहर करीब 12 बजे के आसपास युवती अपार्टमेंट में जाती दिखी है। राशि ने कंधे पर बैग टांग रखा था और मास्क लगाया था। लेकिन राशि के साथ क्या हुआ था यह अभी साफ नहीं हो पाया है। 
हालांकि समय बीतने के बाद इस मामले में खुलासे भी होंगे आरोपी भी गिरफ्तार होंगे राशि की मौत की वजह भी साफ हो जाएगी। लेकिन एक चीज़ लौटकर नहीं आने वाली है वो है एक बाप की बेटी माँ की गुड़िया.. जो अब कभी लौटकर नहीं आएगी। बता दें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में काम करने वाली नर्स का शव गोमती नगर के भागीरथी अपार्टमेंट की पार्किंग में मिला है। पुलिस के मुताबिक 14 मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। लेकिन  मृतका के कपड़े फटे थे। घरवालों ने हत्या की आशंका जताई है. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। 

तालकटोरा की रहने वाली  21 साल की युवती ने नर्स के लिए ट्रेनिंग मेदांता अस्पताल अभी 21 तारीख को जॉइन किया था और वह गोमती नगर के हुसदिया चौराहे पर हॉस्टल में रहती थी. युवती वहीं से मेदांता जाती थी, लेकिन मेड़ता के पास बने भागीरथी अपार्टमेंट के पार्किंग में उसकी लाश बरामद हुई है. बॉडी से खून नहीं निकला था और कपड़े फटे हुए थे. और कोई चोट के निशान नहीं थे। जो लगातार कई सवाल खड़े कल रहे हैं आखिर राशि की मौत का जिम्मेदार कौन है?
दोस्तों आपको राशि की मौत की वजह क्या लगती है हमें कमेन्ट करके जरूर बताए।

Comments

Popular posts from this blog

पधारो म्हारे देश... राजस्थान की 10 सबसे खूबसूरत जगह, एक बार जरूर जाकर घूमे।

राजस्‍थान जितना अपने इतिहास के लिए जाना जाता है, उतना ही अपने किले, सुंदर महलों व भवनों के लिए भी जाना जाता है। आज हम आपको राजस्थान के 10 ऐसे खूबसूरत महल, किले व भवनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होने के साथ-साथ पर्यटन का मुख्य केंद्र भी हैं। उदयपुर सिटी पैलेस (Udaipur City Palace) उदयपुर सिटी पैलेस राजस्थान के सबसे मशहूर और खूबसूरत भवनों में से एक है। यह उदयपुर शहर में पिछोला झील के किनारे पर स्थित है। उदयपुर को झीलों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। इस महल का निर्माण 16वीं शताब्दी में राजा उदयसिंह द्वितीय द्वारा करवाया गया, जिसके बाद आने वाले राजाओं ने भी समय-समय पर इस पैलेस को खुबसूरत बनाने में अपना योगदान दिया। पैलेस के अंदर कई भव्य महल तथा एक भगवान जगदीश का मंदिर भी है। वर्तमान में इस पैलेस के एक भाग को सरकारी संग्रहालय बनाया गया है, जबकि पैलेस में स्थित फतह प्रकाश भवन तथा शिव निवास भवन को होटलों में तब्दील कर दिया गया है। पैलेस के एक अन्य हिस्से शम्भुक निवास में आज भी राजपरिवार निवास करते है। 2. चित्तौड़ किला (Chittor For...

जो करेंगे देश का नाम रोशन, उन्हें परोसा गया था टॉयलेट में खाना, खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना सस्पेंड।

जो खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते है। जो विश्व में भारत का परचम लहराते है। उन्हीं खिलाड़ियों को बाथरूम में रखा खाना दिया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है आखिर देश के भविष्य के साथ ऐसा बर्ताव क्यों? पूरा मामला सहारनपुर के अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम का था, जहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने सहारनपुर आईं महिला खिलाड़ियों के लिए बनाया गया खाना स्टेडियम के टॉयलेट में रखा हुआ दिख रहा था और खिलाड़ी वहां से खाना ले जाती भी दिख रही थी। वीडियो में आप साफ देख सकते है। खिलाड़ियों का खाना कहां रखा गया है और कहां खिलाड़ियों को परोसा जा रहा है।   सहारनपुर में कबड्डी की महिला खिलाड़ियों को टॉयलेट में रखे खाने को परोसने के मामले में शासन की तरफ से बड़ी कार्रवाई करते हुए खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण में एक जांच टीम भी गठित कर दी है, जो मामले की पूरी रिपोर्ट सौंपेगी। मंगलवार को जांच टीम ने स्टेडियम में पहुंचकर वायरल वीडियो की सच्चाई की जांच भी की। पूरा मामला सहारनपु...

उत्तराखंड- रायपुर में बादल फटने और भारी बारिश ने देहरादून में मचाई तबाही, टपकेश्वर मंंदिर के पास बाढ़ जैसे हालात

उत्तराखंड़ से बादल फटने की खबर अक्सर सुनना को मिल जाती है  लेकिन शुक्रवार की देहरादून के लिए कहर बनकर आई। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर में बादल फटने की सूचना मिली है। रायपुर (Sarkhet) प्रखंड के सरखेत गांव में स्थानीय लोगों ने सुबह 2 बजकर 45 मिनट पर बादल फटने की सूचना दी। जिसके बाद  SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहीं गांव में फंसे सभी लोगों को बचा लिया गया है। इसकी सूचना एसडीआरएफ के ओर से दी गई है।  बादल फटने के बाद कई जगहों पर चल भराव की सूचना मिली है। वहीं देहरादून के ही कई जगहों पर तेज बारिश हुई है। बताया जाता है कि देहरादून के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। भारी बारिश के बाद कई नदियां ऊफान पर हैं। इससे बाढ़ की स्थिति भी बनी हुई है। कई जगहों पर सड़कें टूटने और घरों पानी घूसने की बात सामने आई है।  वहीं देहरादून में लगातार हुई भारी बारिश के बाद अब आम जनजीवन भी बाधित हुआ है। बताया जा रहा है कि इसको लेकर प्रशासन की ओर से पहले तैयारी नहीं की गई थी। जिसके कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ...