Skip to main content

अगर घर में लगी है पितरों की तस्वीर तो जाए सावधान, कुछ जरूरी बातों का रखें ध्यान, नहीं भुगतने पड़ सकते है गंभीर परिणाम।

पितृ पक्ष चल रहे है। इस दौरान लोग श्राद्ध कर्म और तर्पण कर पितरों को प्रसन्न करते हैं। वहीं, पितृ दोष से भी मु्क्ति पाने के लिए विभिन्न उपाय किए जाते हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष के दौरान पितर धरती पर आते हैं. ऐसे में कुछ भी ऐसा काम न करें, जिसकी वजह से पितर नाराज हो जाएं। घर में पितरों को याद करने के लिए लोग उनकी तस्वीरें लगाते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि पितरों की तस्वीरों को लगाने के भी कुछ नियम हैं।   

पितरों के सम्मान में कई लोग अपने पितरों की तस्वीरों को पूजा वाले स्थान या मंदिर में रखते या लगाते हैं। इससे लोगों को दिक्कत हो सकती है। भगवान और पितरों की तस्वीरों को हमेशा अलग-अलग रखना चाहिए। साथ ही यह भी ध्यान रहे कि पूजा स्थल से भी पितरों की तस्वीरें दूर रखी हों।   

दीवार पर न टांगे पितरों की फोटो 
पितरों की याद में लोग उनकी तस्वीरों को दीवारों पर लगाते हैं। हालांकि, वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना सही नहीं माना जाता है। पितरों की फोटो या तस्वीरों को कभी दीवार पर नहीं लगाना चाहिए। इसे हमेश लकड़ी के स्टैंड पर रखे। वरना पितरों का आशीर्वाद मिलने में दिक्कत हो सकती है। इसके साथ ही पितरों की तस्वीरों को घर के बीच जगह, किचन और बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए। 

जीवित इंसान के साथ न लगाएं पितरों की तस्वीर 
पितरों की तस्वीरों को हमेशा दक्षिण दिशा की तरफ लगाना चाहिए। इसके साथ ही यह भी ध्यान रखें कि पितरों की तस्वीरों को कभी भी जीवित इंसान के साथ न लगाएं। 

पितरों पर सीधी किसी की नज़र न पड़े 
लोग पितरों के सम्मान और याद में घर में पितरों की कई तस्वीरें लगाते हैं। हालांकि, ऐसा करना ठीक नहीं माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पितरों की अधिक तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। इसके साथ तस्वीरों को ऐसी जगह पर लगाएं, जहां से कोई सीधे उन्हें देख न सके।







Comments

Popular posts from this blog

पधारो म्हारे देश... राजस्थान की 10 सबसे खूबसूरत जगह, एक बार जरूर जाकर घूमे।

राजस्‍थान जितना अपने इतिहास के लिए जाना जाता है, उतना ही अपने किले, सुंदर महलों व भवनों के लिए भी जाना जाता है। आज हम आपको राजस्थान के 10 ऐसे खूबसूरत महल, किले व भवनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होने के साथ-साथ पर्यटन का मुख्य केंद्र भी हैं। उदयपुर सिटी पैलेस (Udaipur City Palace) उदयपुर सिटी पैलेस राजस्थान के सबसे मशहूर और खूबसूरत भवनों में से एक है। यह उदयपुर शहर में पिछोला झील के किनारे पर स्थित है। उदयपुर को झीलों के शहर के नाम से भी जाना जाता है। इस महल का निर्माण 16वीं शताब्दी में राजा उदयसिंह द्वितीय द्वारा करवाया गया, जिसके बाद आने वाले राजाओं ने भी समय-समय पर इस पैलेस को खुबसूरत बनाने में अपना योगदान दिया। पैलेस के अंदर कई भव्य महल तथा एक भगवान जगदीश का मंदिर भी है। वर्तमान में इस पैलेस के एक भाग को सरकारी संग्रहालय बनाया गया है, जबकि पैलेस में स्थित फतह प्रकाश भवन तथा शिव निवास भवन को होटलों में तब्दील कर दिया गया है। पैलेस के एक अन्य हिस्से शम्भुक निवास में आज भी राजपरिवार निवास करते है। 2. चित्तौड़ किला (Chittor For...

जो करेंगे देश का नाम रोशन, उन्हें परोसा गया था टॉयलेट में खाना, खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना सस्पेंड।

जो खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते है। जो विश्व में भारत का परचम लहराते है। उन्हीं खिलाड़ियों को बाथरूम में रखा खाना दिया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है आखिर देश के भविष्य के साथ ऐसा बर्ताव क्यों? पूरा मामला सहारनपुर के अंबेडकर स्पोर्ट स्टेडियम का था, जहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने सहारनपुर आईं महिला खिलाड़ियों के लिए बनाया गया खाना स्टेडियम के टॉयलेट में रखा हुआ दिख रहा था और खिलाड़ी वहां से खाना ले जाती भी दिख रही थी। वीडियो में आप साफ देख सकते है। खिलाड़ियों का खाना कहां रखा गया है और कहां खिलाड़ियों को परोसा जा रहा है।   सहारनपुर में कबड्डी की महिला खिलाड़ियों को टॉयलेट में रखे खाने को परोसने के मामले में शासन की तरफ से बड़ी कार्रवाई करते हुए खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण में एक जांच टीम भी गठित कर दी है, जो मामले की पूरी रिपोर्ट सौंपेगी। मंगलवार को जांच टीम ने स्टेडियम में पहुंचकर वायरल वीडियो की सच्चाई की जांच भी की। पूरा मामला सहारनपु...

उत्तराखंड- रायपुर में बादल फटने और भारी बारिश ने देहरादून में मचाई तबाही, टपकेश्वर मंंदिर के पास बाढ़ जैसे हालात

उत्तराखंड़ से बादल फटने की खबर अक्सर सुनना को मिल जाती है  लेकिन शुक्रवार की देहरादून के लिए कहर बनकर आई। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर में बादल फटने की सूचना मिली है। रायपुर (Sarkhet) प्रखंड के सरखेत गांव में स्थानीय लोगों ने सुबह 2 बजकर 45 मिनट पर बादल फटने की सूचना दी। जिसके बाद  SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहीं गांव में फंसे सभी लोगों को बचा लिया गया है। इसकी सूचना एसडीआरएफ के ओर से दी गई है।  बादल फटने के बाद कई जगहों पर चल भराव की सूचना मिली है। वहीं देहरादून के ही कई जगहों पर तेज बारिश हुई है। बताया जाता है कि देहरादून के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। भारी बारिश के बाद कई नदियां ऊफान पर हैं। इससे बाढ़ की स्थिति भी बनी हुई है। कई जगहों पर सड़कें टूटने और घरों पानी घूसने की बात सामने आई है।  वहीं देहरादून में लगातार हुई भारी बारिश के बाद अब आम जनजीवन भी बाधित हुआ है। बताया जा रहा है कि इसको लेकर प्रशासन की ओर से पहले तैयारी नहीं की गई थी। जिसके कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ...