क्या आप जानते हैं घर में इस जीव का दिखना शुभ माना जाता है या अशुभ? दरअसल, घर में छिपकली का दिखना धनलाभ के संकेत देता है। लेकिन अगर छिपकली घर के पूजा घर में दिखाई दे तो ही धनलाभ के संकेत देती है। छिपकली का दिखना सिर्फ धन लाभ के संकेत ही नहीं देता, बल्कि परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य बनाए रखने का भी काम करता है। आइए जानते हैं छिपकली का कहां दिखना शुभ होता है और कहां अशुभ।
किस दिन दिखना होता है शुभ
मान्यता है कि अगर दिवाली की रात घर में छिपकली दिख जाए, तो ये बहुत ही शुभ संकेत होता है।दरअसल, छिपकली को मां लक्ष्मी से जोड़ा गया है। और ऐसी मान्यता है कि दिवाली के दिन घर में छिपकली का आना या दिखना लक्ष्मी के आगमन को दर्शाता है।
छिपकली का नए घर में दिखना
ऐसा माना जाता है कि अगर किसी के नए घर में या घर में प्रवेश के समय छिपकली दिखाई दे जाए तो ये किसी पूर्वज या पिता के आगमन को दर्शाता है। ऐसी मान्यता है कि पूर्वज छिपकली के रूप में प्रकट होकर आशीर्वाद देने आते हैं। वहीं, नए घर में प्रवेश करते समय मरी हुई छिपकली या मिट्टी में दबी हुई दिखना अशुभ संकेत देता है।
छिपकली का सपने में दिखना
कहते हैं कि सपने में छिपकली को लड़ते हुए देखना मतभेद दर्शाता है। वहीं सपने में छिपकली को पकड़ने की कोशिश करना और छिपकली का डर कर भागना एक अच्छा संकेत है। इसका मतलब होता है कि आपको बहुत जल्द शुभ समाचार मिलने वाला है और धन की प्राप्ति होने वाली है।
छिपकलियों को लड़ते हुए देखना
घर में दो या दो से अधिक छिपकलियां लड़ाई करते हुए दिखाई दें तो ये अशुभ संकेत होता है। इससे घर में लोगों के बीच असामंजस्य होने का पता लगता है। और घर में लड़ाई-झगड़े होते हैं।
छिपकली का जमीन पर दिखना
घर में छिपकली अगर जमीन पर चलती या फिर रेंगती नजर आती है तो ये भूकंप या तूफान जैसी प्राकृतिक घटना आने का संकेत देती है।
दोस्तों यह जानकारी सिर्फ मान्यताओं पर आधारित है। यहां हम किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते है। इस विषय में अत्यधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें।
Comments